शराब से मुक्ति: राजस्‍थान के गांव कांसली में लोगों ने दारू के खिलाफ की धुआंधार वोटिंग, 1 अप्रैल से ठेका बंद

Voting For Sharabbandi in Rajasthan: राजस्‍थान की ग्राम पंचायत कांसली के लोगों ने सोमवार को वोट देकर शराब की दुकान बंद करवा दी। अब गांव कांसली में एक अप्रैल 2024 शराब का ठेका नहीं खुलेगा।

दरअसल, राजस्‍थान के नए जिले के कोटपूतली-बहरोड़ के गांव कांसली में लोग लंबे समय से शराब की दुकान की शिकायत कर रहे थे। कह रहे थे कि गांव में शराब बिकने से युवा पीढ़ी भी बर्बाद हो रही है।

voting against liquor shop in Kansli Rajasthan

लगातार शिकायत मिलने पर कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्‍टर ने गांव कांसली में शराब की दुकान को लेकर मतदान करवाने के आदेश जारी किए। तय किया कि 51 फीसदी मतदान शराब के ठेके का भविष्‍य तय होगा कि ठेका रहेगा या बंद होगा?

कोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रशासन ने सोमवार को गांव कांसली में मतदान की उसी तरह व्‍यवस्‍था की, जो सांसद, विधायक या अन्‍य कोई जनप्रतिनिधि के चुनाव के लिए होती है। शराब के पक्ष व विपक्ष में वोट को लेकर गांव कांसली के लोगों का उत्‍साह भी देखते ही बना।

गांव कांसली को शराब मुक्‍त बनाने के लिए महिलाएं घरों से गीत गातीं हुई निकलीं और मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाले। सुबह दस बजे से ही मतदान केंद्र पर वोटरों की लंबी लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।

कुल 3750 वोटरों वाली ग्राम पंचायत में पंचायत भवन के पास के सरकारी स्‍कूल में मतदान केंद्र बनाया गया, जहां से सुबह दस बजे से शाम बजे तक मतदान हुआ। गांव कांसली कुल 75.04 प्रतिशत मतदान हुआ। 2932 मतदाताओं ने वोट डाले।

voting against liquor shop in Kansli Rajasthan

शाम छह बजे मतदान का रिजल्‍ट भी घोषित किया गया। गांव कांसली में 2932 मतदाताओं में से 2919 वोटरों ने शराब का ठेका बंद करने के पक्ष में वोट डाला जबकि शराब के ठेके के पक्ष में सिर्फ 4 वोट पड़े। 9 वोट खारिज हो गए।

मीडिया से बातचीत में तहसीलदार सौरभ गुर्जर ने बताया कि गांव कांसली में शराबबंदी को लेकर हुए मतदान के लिए राजकीय बालिका उच्‍च प्राथमिक विद्यालय में तीन बूथ बनाए गए थे। तीनों कमरों में सुबह दस से शाम चार बजे तक वोटिंग हुई।

voting against liquor shop in Kansli Rajasthan

गांव कांसली में शराब के ठेके का भविष्‍य तय करने के लिए सामान्‍य चुनाव वाली पूरी प्रक्रिया अपनाई गई। मतदान केंद्र स्‍थापित करने के साथ-साथ मतदाता सूची देखकर मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। उनकी पहचान के लिए आधार कार्ड व वोटर आईडी देखी।

यह वोटिंग पैपर के जरिए हुई। मतदान केंद्र पर ईवीएम की बजाय मतपेटी रखी गई थी। मतदान पूरी तरह से गुप्‍त रखा गया। प्रशासन की ओर से बूथ पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए। वैसे राजस्‍थान में इस समय कोई चुनाव नहीं, मगर गांव कांसली में हुआ मतदान चर्चा का विषय बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+