गहलोत सरकार से मोबाइल लेने के बाद बुजुर्ग महिला बोलीं-'वोट दूंगी मोदी को, चाहे फोन वापस ले लो'

राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार चुनावों से पहले महिलाओं को निशुल्‍क स्‍मार्ट फोन दे रही है। फोन पाने वाली एक महिला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rajasthan Woman Smart Phone Viral Video: चुनावों से पहले सरकारें कई लोक लुभावनी योजनाएं लेकर आती हैं ताकि वोटों के रूप में उसका फायदा मिल सके, मगर इसके बावजूद कई मतदाता अपनी पसंद के नेता को ही वोट देते हैं। भले ही सरकार कैसी भी योजना लेकर आए।

Modi rajasthan woman gehlot

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार की निशुल्‍क स्‍मार्ट फोन योजना के बारे में है। हालांकि वीडियो की वास्‍तविकता की वन इंडिया हिंदी टीम पुष्टि नहीं करती है।

दरअसल, वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला हाथ में स्‍मार्ट फोन पकड़े दिखाई दे रही है। एक व्‍यक्ति उनसे कई सवाल पूछता है। पहला ये कि माताजी, आपको राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने ये मोबाइल दिया वो कैसा लगा? जवाब मिलता है-चोखो है। अच्‍छा है।

फिर वह व्‍यक्ति दूसरा सवाल करता है कि तो क्‍या आप वोट अशोक गहलोत को ही देंगे? जवाब मिलता है कि "वोट दूंगी मोदी को" व्‍यक्ति तीसरा सवाल करता है कि वोट दोगे मोदी, मोबाइल गहलोत का चला रहे हो? तब जवाब मिलता है कि ''पाछो ले जाओ। मतलब वापस ले लो''

वायरल महिला कौन है और कहां की रहने वाली है? इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि राजस्‍थान भाजपा ने अपने फेसबुक पेज पर भी यह वायरल वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ भाजपा ने लिखा कि '
अशोक गहलोत अगर आप सुन रहे हैं तो अपना फ़ोन वापस ले जाओ। क्योंकि माताजी का वोट तो मोदी जी को ही जायेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+