who is Vishwaraj Singh Mewar: खुद MLA, पत्नी MP, कौन हैं विश्वराज सिंह मेवाड़, राजतिलक के बाद छिड़ी 'जंग'
Vishvaraj Singh Mewar News: राजस्थान में महाराणा प्रताप के वशंज व पूर्व मेवाड़ राजपरिवारों के दो 'राजकुमारों' में जंग छिड़ी हुई है। एक तरफ महेंद्र सिंह मेवाड़ के बेटे विश्वराज सिंह मेवाड़ (चित्तौड़गढ़) तो दूसरी ओर अरविंद सिंह मेवाड़ के बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ (उदयपुर) हैं।
चित्तौड़गढ़ में 25 नवंबर 2024 को विश्वराज सिंह मेवाड़ के राजतिलक की रस्म के बाद वे धुणी माता के दर्शनों की परंपरा निभाने उदयपुर के सिटी पैलेस पहुंचे तो अरविंद सिंह मेवाड़ के परिवार ने उनको रोक दिया। सिटी पैलेस का दरवाजा बंद कर लिया। फिर विश्वराज सिंह मेवाड़ के समर्थक सिटी पैलेस के जगदीश चौक पर प्रदर्शन, पथराव करता था। पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
यह भी पढ़ें- Mewar Royal Family Dispute: महाराणा प्रताप के वंशजों के विवाद की पूरी कहानी, दादा की लड़ाई पोतों तक पहुंची

यह भी पढ़ें- Udaipur: सिटी पैलेस में बीजेपी MLA विश्वराज सिंह की समर्थकों से झड़प, पथराव, पसरा तनाव, 7-Point में जानें वजह
उदयपुर पुलिस व प्रशासन दिनभर विश्वराज सिंह मेवाड़ व लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ पक्ष को समझाती रही और फिर कोई नतीजा नहीं निकला तो उदयपुर प्रशासन ने सोमवार रात 12.30 बजे सिटी पैलेस में बड़ी से धूणी व जनाना महल तक के क्षेत्र को विवादित मानकर अपने कब्जे में लिया। उदयपुर के घंटाघर के थानाधिकारी को मामले में रिसीवर नियुक्त किया। विपक्षी को दो दिसंबर को जवाब देने को कहा है।
विश्वराज सिंह का जीवन परिचय
- मेवाड़ राजपरिवार में महेंद्र सिंह मेवाड़ के घर में विश्वराज सिंह मेवाड़ का जन्म 18 मई 1965 को हुआ।
- विश्वराज सिंह मेवाड़ की शादी महिला कुमारी सिंह से हुई है, जो पश्चिम बंगाल में गढ़ पंचकोट के पूर्व राज परिवार से हैं। विश्वराज सिंह मेवाड़ ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा ज्वाइन की।
- भाजपा की टिकट पर राजसमंद के नाथद्वारा से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और पांच बार के कांग्रेस विधायक सीपी जोशी को 7504 वोटों के अंतर से हराया।
- विश्वराज सिंह मेवाड़ ने मुंबई के सेंट जेवियर्स से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री ली। विश्वराज सिंह मेवाड़ मुम्बई स्थित मेवाड़ हाउस में अपने परिवार के साथ रहते हैं। पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ उदयपुर शहर के बीच स्थित समौर बाग में महल में रहते थे।
पहले पिता, फिर पत्नी बनीं सांसद
विश्वराज सिंह का परिवार राजनीति में भी सक्रिय है। खुद नाथद्वारा से विधायक हैं। पत्नी महिमा कुमारी सिंह राजसमंद से भाजपा सांसद हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के दामोदर गुर्जर को 3,92,223 वोटों से हराया था।
पत्नी के अलावा पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ भी सांसद रहे हैं। लोकसभा चुनाव 1989 में महेंद्र सिंह मेवाड़ ने चित्तौड़गढ़ से भाजपा की टिकट पर 1 लाख 90 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। बाद में महेंद्र सिंह मेवाड़ ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली और लोकसभा चुनाव 1991 में चित्तौड़गढ़ से भाजपा के जसवंत सिंह के सामने चुनाव हार गए थे।












Click it and Unblock the Notifications