Rajasthan : ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल
टोंक। राजस्थान के टोंक जिले के निवाई कस्बे में शुक्रवार को ग्रामीण व पुलिस आमने-सामने हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मियों के चोट आई है। बताया जा रहा है कि निवाई में पुलिस बजरी के अवैध खनन से जुड़े एक आरोपी को पकड़ने गई थी, जिसे छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर डाला।

जानकारी के अनुसारन ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, लाठी डंडे बरसाए। जिसमें निवाई थानाप्रभारी बीएल मीणा सहित चार पुलिसकर्मियों के चोटें आई। चोटिल हुए पुलिसकर्मियों को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इस संबंध में थानाप्रभारी बीएल मीणा ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।
निवाई थानाप्रभारी बनवारीलाल मीणा ने बताया कि शुक्रवार सुबह सदर निवाई क्षेत्र से सूचना मिली थी कि अवैध खनन से निकली बजरी से भरे दो-तीन ट्रक टोंक से जयपुर की तरफ जा रहे हैं। तब मय जाब्ते के साथ रवाना हुए। हाइवे पर ट्रकों का पीछा करना शुरु किया। उन्हें रुकने का ईशारा किया।
पुलिस ने लगातार पीछा किया। तब पुलिस टीम मुंडिया गांव के पास बाड़ गांव पहुंची। जहां चालक ट्रक को स्टार्ट हालत में छोड़कर भागने लगा। तब पुलिस टीम ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस उसे लेकर जाने लगी। तभी स्थानीय 15-20 महिला-पुरुषों ने पुलिस टीम पर पत्थर व लाठी डंडों से हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया।












Click it and Unblock the Notifications