बीच सड़क पर दो युवकों ने सरेराह लड़की के साथ की गंदी हरकत, वीडियो वायरल

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में मनचलों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो सरेराह बाइक पर चलते हुए लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से मनचलों को सम्बल मिल रहा है। मनचलों द्वारा की गई एक घटना का वीडियो तेजी से भरतपुर में वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक पर आ रहे दो मनचले युवक कॉलेज से पढ़ कर जा रही छात्राओं को चलते-चलते छेड़ रहे हैं।

video gone viral of eve teasing with girl in bharatpur

यह वीडियो जिले के किला के पास गोपालगढ़ मोहल्ले का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि 2 युवतियां कॉलेज से पढ़ कर अपने घर की ओर जा रही हैं कि अचानक पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों में से एक युवक छात्रा को छेड़ता हुआ निकल जाता है। अचानक अपने साथ हुई घटना से छात्रा भोंचक्की सी रह जाती है।

यह पूरी घटना किले के पास स्थित होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और अब यह वीडियो वायरल भी हो रहा है। वायरल वीडियो की जगह जगह चर्चाएं सुनी जा रही हैं। पुलिस द्वारा इस तरह की घटनाओं की ओर ध्यान नहीं दिए जाने से वारदातें बढ़ रही हैं।

मनचले किस्म के युवक महिला कॉलेज और महिला स्कूलों के आसपास मंडराते रहते हैं और जब भी कोई लड़की उधर से गुजरती है तो कभी उन पर कमेंट करते हैं तो कभी उनके साथ छेड़छाड़ कर देते हैं। लड़कियां मनचलों की इन हरकतों से लज्जित भी होती रहती हैं।

यह भी पढ़ेंः राजस्थान की महिला से अहमदाबाद में 2 जीजाओं ने दुष्कर्म किया, वीडियो क्लिपिंग से करते रहे ब्लैकमेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+