राजस्थान की महिला से अहमदाबाद में 2 जीजाओं ने दुष्कर्म किया, वीडियो क्लिपिंग से करते रहे ब्लैकमेल

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अलवर गैंगरेप मामले में बलात्कारियों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए जाने के बाद उदयपुर की महिला का केस भी चर्चा में आ गया है। महिला का पहली बार डेढ़ साल पहले रिश्ते जीजा लगने वाले दो व्यक्तियों ने रेप किया था। फिर उसकी वीडियो क्लिपिंग के सहारे उसे ब्लैकमेल कर बाद में रेप करते रहे। अब इस मामले में उदयपुर एसपी ऑफिस में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें सवीना थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता अपने परिवार सदस्यों के साथ एसपी कैलाश चन्द्र बिश्नोई के सामने पेश हुई, जहां पर सीसीटीएनएस के माध्यम से एफआईआर दर्ज हुई और सवीना थाने भेजी गई।

woman-physically-harassed-by-two-brother-In-law

संवाददाता के अनुसार, सवीना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मां के पास मौसी का फोन आया था। उसने बताया था कि बेटी के प्रसव का समय है। ऐसे में प्रसव के समय काम करने में सहयोग के लिए अपनी बेटी को अहमदाबाद भेज दें। मां के कहने पर जब महिला अहमदाबाद पहुंची तो वहां उसके जीजा ने कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उस कोल्ड ड्रिंक में नशे की चीज मिला थी।

महिला के बेहोश होने पर उसके दो जीजाओं ने मिलकर रेप किया। उस घटना की वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। जब महिला को होश आया तो वीडियो क्लिपिंग को वायरल करने की धमकी देने लगे। उसी क्लिपिंग के सहारे उन्होंने कई बार महिला का घर में भी दुष्कर्म किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+