कैटरीना-विक्की के संगीत में गूंजेगी गुरदास मान की आवाज, ये है संगीत की थीम

जयपुर, 07 दिसंबर: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का संगीत आज शाम को होने वाला है। मंगलवार सुबह से सवाई माधोपुर के चौथ के बरवाड़ा में होने वाली विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में बॉलीवुड कलाकारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। आज दोपहर पंजाबी गायक गुरदास मानसवाई माधोपुर पहुंचे। वे विक्की और कैटरीन के संगीत में भी प्रस्तुति देंगे। जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सभी सड़क मार्ग द्वारा सवाई माधोपुर चौथ का बरवाड़ा के लिए रवाना हो गए। पंजाबी गायक गुरदास मान परिवार के साथ जयपुर पहुंचे।

कैट-विक्की को ये गाना किया डेडिकेट

कैट-विक्की को ये गाना किया डेडिकेट

जयपुर पहुंच सिंगर गुरदास मान ने बॉलीवुड जोड़े के सुखी और लंबे वैवाहिक जीवन की कामना की। मीडिया के आग्रह पर सिंगर गुरदास मान ने अपने लोकप्रिय पंजाबी गीत 'तेरी जोड़ी जीवे' की कुछ पंक्तियां गाईं और विक्की कौशल और कैटरीना को शुभकामनाएं दी। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए स्पेशल थीम भी तय की है। मेहंदी की थीम गोल्ड, बेज, आइवरी और व्हाइट कलर होगी। संगीत की थीम ब्लिंग होगी।

ये मेहमान पहुंचे जयपुर

मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट पर डायरेक्टर कबीर खान और विजय कृष्ण आचार्य, एक्ट्रेस नेहा धूपिया, एक्टर सावेरी वाघ डायरेक्टर नित्या मेहरा, अभिनेत्री मिनी माथुर, अंगद बेदी, मालविका मोहनन समेत अन्य सेलिब्रिटी जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। शाही शादी के लिए एवोकैडो, केले के पत्ते, ब्रोकली, फिंगर लाइम सहित अन्य 75 प्रकार की विदेशी सब्जियों की डिमांड हैं। इसके अलावा 70 प्रकार की भारतीय सब्जियां और 76 प्रकार के फल मेहमानों के लिए दिल्ली से मंगाए गए हैं और कल होटल में ताइवान मशरूम की डिमांड रही।

 मेहमानों की सुरक्षा के लिए 200 बाउंसर्स तैनात

मेहमानों की सुरक्षा के लिए 200 बाउंसर्स तैनात

शादी में आए सभी लोगों को कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करना जरूरी होगा। 50 से ज्यादा मेहमान जहां इकट्ठा होंगे उनको मास्क पहनना जरूरी है। कैटरीना-विक्की और उनके नजदीकी रिश्तेदारों के रूम में लोगों का प्रवेश निषेध है। स्पेशल बारकोड वाले लोग ही उनके रूम में जा सकते हैं। होटल में स्पेशल मेडिकल स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है। कबीर खान, गुरदास मान से लेकर नेहा धूपिया तक कई स्टार्स का शादी में आना शुरू हो गया है। मेहमानों की सुरक्षा के लिए 200 बाउंसर्स के साथ ही 120 पुलिस के जवान लगाए गए हैं

Recommended Video

    Katrina Kaif और Vicky Kaushal के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+