वसुंधरा राजे ने दुर्गा अष्टमी की दी बधाई, बोलीं-मां दुर्गा का आशीष सबपर बना रहे

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अष्टमी की बधाई दी है। वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों को अष्टमी की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, देवी दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी को मेरा चरण वंदन तथा समस्त देशवासियों को 'दुर्गाष्टमी' की हार्दिक शुभकामनाएं। अपनी कृपा मात्र से श्रद्धालुओं को अक्षय पुण्यों का अधिकारी बनाने वाली जगत जननी महागौरी का आशीष सदैव हम सभी पर बना रहें।

बता दें कि नवरात्रि का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। 9 दिन तक श्रद्धालु मां देवी की पूजा अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। पूरे साल लोगों को नवरात्रि का इंतजार रहता है। हर वर्ष शरद नवरात्रि की अष्टमी 22 अक्टूबर को है। अष्टमी के दिन महागौरी की विधि-विधान से पूजा होती है।

vasundhra raje

नवरात्र तमें कन्या पूजन का भी विशेष महत्व होता है। मां दुर्गा को लोग घर में विराजमान करते हैं और रोज मां दुर्गा के अलग-अलग अवतार की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

नवरात्रि के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। गुजरात में गरबा और डांडिया का आयोजन होता है। तो पंश्चिम बंगाल और उत्तर भारत के कई हिस्सों में पंडाल लगता है। यहां मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजता है जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+