अमित शाह को जन्मदिन पर वसुंधरा राजे ने दी बधाई, बोलीं- आपने मां भारती का स्वाभिमान बढ़ाया
देश के गृहमंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। इस मौके पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। वसुंधरा राजे ने अमित शाह के साथ अपनी तस्वीरों का एक कोलाज भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
बता दें कि अमित शाह का पूरा नाम अ्मित अनिल चंद्र शाह है। वह देश के 31वें गृहमंत्री हैं। साथ ही 2021 से वह देश के पहले को-ऑपरेटिव मंत्री हैं।

सोशल मीडिया पर अमित शाह के साथ तस्वीरों को शेयर करते हुए वसुंधरा राजे ने लिखा, भारत के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री व कुशल संगठनकर्ता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री अमित शाह जी को जन्मदिवस की आत्मीय शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें तथा दीर्घायु का आशीर्वाद पाकर राष्ट्रोन्नति में यूं ही भागीदारी निभाते रहें, ऐसी मेरी कामना है।
यशस्वी प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व व आपके मार्गदर्शन ने देश को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाकर जिस प्रकार मां भारती का स्वाभिमान बढ़ाया है, उस पर हम सभी को गर्व है। विश्वस्त हूं कि उन्नति का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।
बता दें कि अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी का मुख्य रणनीतिकार माना जात है। यही नहीं अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी करीबी हैं। अमित शाह गुजरात के सरखेज से 1997-2012 तक विधायक थे। अमित शाह गुजरात के भी गृहमंत्री रह चुके है।
गौर करने वाली बात है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश में भाजपा ने उम्मीदवारों की दो लिस्ट को जारी कर दिया है। पहली लिस्ट में 41 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है तो दूसरी लिस्ट में 83 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। दूसरी लिस्ट में वसुंधरा राजे के करीबियों को टिकट दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications