Voting in Rajasthan: राजस्थान में वोटिंग से पहले वसुंधरा राजे इस मामले में नंबर वन, PM मोदी को भी पीछे छोड़ा
Vasundhara Raje in Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में चुनाव प्रचार करने के मामले में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने सब नेताओं को पीछे छोड़ दिया। राजे ने सर्वाधिक 45 संभाए की हैं।
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शुक्रवार सुबह मतदान दल रवाना हो गए। 16वीं विधानसभा के लिए राजस्थान की 200 में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
राजस्थान में साल 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सभाएं करने के मामले में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया नंबर वन पर रही हैं। राजे ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम अशोक गहलोत समेत कई दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है।

राजस्थान चुनाव 2023 में किसकी कितनी सभा?
14 संभाए व रोड शो- पीएम नरेंद्र मोदी
30 सभाएं व रोड शो- सीएम अशोक गहलोत
45 संभाएं व कई अन्य कार्यक्रम- पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
20 सभाएं व 3 रोड शो - आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल
11 सभा व 3 रोड शो- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
राजस्थान चुनाव 2023 में किस नेता ने कितनी सीट कवर की?
122 विधानसभा सीट- पीएम नरेंद्र मोदी
50 विधानसभा सीट- सीएम अशोक गहलोत
50 विधानसभा सीट- पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
40 विधानसभा सीट- आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल
25 विधानसभा सीट- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

राजस्थान में कुल मतदाता व बूथ
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभ चुनाव 2023 में पूरे राजस्थान में 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता हैं, जो 52 हजार 139 केंद्रों पर वोट डालेंगे। श्रीगंगागनर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह की मौत की वजह से 200 की बजाय 199 सीटों पर ही चुनाव हो रहे हैं।
9 अक्टूबर को लगी थी आचार सहिंता
बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 9 अक्टूबर को आचार संहिता लागू हुई थी। तब से लेकर 23 नवंबर की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थमने तक राजनीति दलों के दिग्गज नेताओं ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में खूब रैलियां व सभाएं की हैं। रोड शो भी हुए।












Click it and Unblock the Notifications