राजस्थान: शादी के पांच साल बाद बच्चा नहीं हुआ तो दंपति ने चुराई चार माह की बच्ची,तीन घंटे में पकड़े गए
दौसा जिले के हिंगोटिया गांव में शादी समारोह में आए यूपी के दंपति ने बच्ची चुराई थी। उनकी शादी साल 2017 में हुई थी। अब तक कोई बच्चा नहीं हुआ।

शादी के पांच साल बाद भी कोई बच्चा नहीं होने पर एक दंपति ने दूसरी मां के आंखों में आंसू ला दिए। शादी समारोह से उसकी चार माह की बच्ची चुरा ले गए। हालांकि पुलिस ने महज तीन घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर दिया। बच्ची चोरी के आरोप में पति पत्नी को अरेस्ट भी कर लिया।
Recommended Video
जानकारी के अनुसार दौसा सदर पुलिस थाना इलाके के गांव हिंगोटिया में मंगलवार रात को शादी समारोह था। अपनी बुआ की बेटी की शादी में लालसोट के मटलाना गांव से राजेश महावर अपनी पत्नी नोरती, सात वर्षीय बेटी तमन्ना, बेटा चार वर्षीय तनुज व चार माह की बेटी तनवी के साथ आया था।
दुल्हन निकिता के पिता शंभूदयाल महावर के साथ जयपुर में मजदूरी करने वाला यूपी निवासी आरोपी दम्पती कुलदीप व रिद्धि लोधा भी आए थे। कुलदीप व रिद्धि की शादी साल 2017 में हुई थी। इनके अभी तक कोई बच्चा नहीं हुआ। इसलिए इन्होंने रात को जब सभी लोग शादी समारोह में व्यस्त थे तो मौका पाकर चार माह की मासूम तनवी को लेकर फरार हो गए।
थोड़ी देर बाद परिजनों ने तनवी की तलाश शुरू की। सूचना पाकर रात करीब पौने तीन बजे पुलिस भी मौके पर आई। तब पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि शादी से आया यूपी निवासी दम्पती गायब है। पुलिस ने शक के आधार पर लोकेशन ट्रेस करते हुए बुधवार सुबह छह बजे जयपुर पहुंचकर उनसे बालिका को दस्तयाब किया।












Click it and Unblock the Notifications