देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है तो हिंदू कहां जाएगा: राजस्थान में बोले CM योगी, वीडियो
मकराना/जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए रैली करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकराना में कांग्रेस पर करारे हमले किए। योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा, ''कांग्रेस के लोग भेदभाव करते थे और देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए कह दिया था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। अगर मुसलमानों का अधिकार है तो देश का हिंदू कहां जाएगा?"

'कांग्रेस आतंकियों को बिरयानी खिलाती थी'
योगी ने यह भी कहा कि जिन आतंकवादियों को कांग्रेस बिरयानी खिलाती थी, हम उन्हें गोली खिला रहे हैं। कांग्रेस हमारे सेना के जवानों से कहती थी कि आतंकवादी गोली चलाये तब गोली न चलाना..।' लेकिन आज ऐसा नहीं है। जो भारत का संविधान नहीं मानता, भारत की संप्रभुता को नहीं मानता, भारत की एकता और अखंडता का दुश्मन है, जो भारत के निर्दोष नागरिकों पर गोली चलाता है, जो भारत के निर्दोष बहादुर जवानों पर कायराना हमला करता है उसका स्थान इस धरती पर तो नहीं, यमराज के घर ही उसका स्थान होगा।'
'न खाता न बही, जो राहुल कहें वो सही'
कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए योगी ने आगे कहा कि स्वभाविक रूप से कांग्रेस के नेता वही कहेंगे 'न खाता न बही जो राहुल जी कहें वही सही' मगर, जैसा कि राहुल गांधी का मतलब हर कोई जानता है, कांग्रेस के नेता भी मान ही लेते हैं कि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस न कोई चुनाव जीती है और न जीत सकती है।''
पढ़ें: राजबब्बर पर विजयवर्गीय का पलटवार- वो रात को शराब पी लें तो सुबह तक नहीं उतरती है

'बंटवारे राजनीति कांग्रेस का ही परिणाम है'
योगी ने मकराना में बीजेपी के उम्मीदवार रूपाराम के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को लेकर और भी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विभाजन, बंटवारे की राजनीति की है। इस विभाजन और बंटवारे की राजनीति का यह दुष्परिणाम है कि इस देश के अंदर आतंकवाद सिर चढ़कर बोल रहा है। हमेशा देश के जवानों की शहादत का अपमान किया है कांग्रेस ने।''












Click it and Unblock the Notifications