राजबब्बर पर विजयवर्गीय का पलटवार- वो रात को शराब पी लें तो सुबह तक नहीं उतरती है
इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता राज बब्बर के विवादित बयान पर राज बब्बर के खिलाफ जमकर निशाना साधा है। राज बब्बर को मामूली लीडर बताते हुए कैलाश ने कहा है, ''वो रात में शराब पीते है और सुबह उनकी उतरती नहीं है। इस वजह से विवादित बयान देते रहते हैं। उनकी इतनी हैसियत नहीं है, कि वो प्रधानमंत्री मोदी को लेकर खामखां कुछ कह दें।

रोड़ शो पर भी दी सफाई
इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में 26 नंवबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्य़क्ष अमित शाह के रोड़ शो को लेकर भी सफाई दी कि ये रोड़ शो केवल विधानसभा तीन का नहीं है, बल्कि पूरे इंदौर का है। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का इंदौर में 26 नंवबर को रोड़ शो होना है। रोड़ शो को सफल बनाने के लिए इंदौर भाजपा के नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। क्योंकि पिछली बार अमित शाह जब इंदौर में महाजनसंपर्क अभियान की शुरुवात के लिए आए थे तो इतनी भीड़ नहीं हो पाई थी।जिसकी वजह से इंदौर भाजपा की खासी किरकिरी भी हुई थी। लिहाजा,इस बार पूरी ताकत के साथ रोड़ शो को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है।

वहीं,रोड़-शो भी विधानसभा क्रमांक तीन में होना यहां से कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय मैदान में है।लिहाजा कैलाश विजयवर्गीय ने पूरे रोड़ शो की कमान अपने हाथों में ले रखी है।कैलाश विजयवर्गीय ने पूरे रोड़ शो के मार्ग का दौरा किया और लोगों से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की इस दौरान विजयवर्गीय ने कहा कि रोड़ शो केवल विधानसभा तीन का नहीं है, बल्कि पूरे इंदौर जिले का है।जहां जहां अनुमति मिली है।












Click it and Unblock the Notifications