Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस की गारंटी को लेकर किया पलटवार,जानिए

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय वन एवं पर्यावरण तथा श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज अलवर में मोदी के विकास की गारंटी का नारा देकर कांग्रेस पर पलटवार किया।

मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि मोदी है तो विकास की गारंटी है और वहीं विकास आज देशभर में तेज गति से हो रहा है। और यह विकास आगे भी जारी रहेगा।

union-minister-bhupendra-yadav-today-hit-back-at-congress-over-vikas-modis-guarantee

दरअसल आज केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अलवर के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में ईएसआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन समारोह में शिरकत कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल में हमने भारत बदलते देखा है और मोदी के विकास के गारंटी को लेकर वह पूरी तरह अलवर का विकास करेंगे आज रीजनल ऑफिस का शुरुआत की जा रही है।

यहां पर श्रमिकों की संख्या को देखते हुए काफी महत्ती आवश्यकता थी। नियोक्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही थी ।अलवर में 25000 एम्पलाइज कार्य करते हैं ।

ईएसआईसी कार्ड धारक करीब 325000 रहे हैं और 12 लाख 50000 उनके परिवार से जुड़े हुए हैं । ऐसे में किसी को कोई परेशानी नहीं हो। दूर नहीं जाना पड़े इसलिए से रीजनल कार्यालय बहुत जरूरी था।

मंत्री यादव ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के लिए ईएसआईसी मेडिकल सुविधा एक बहुत बड़ी सामाजिक सुरक्षा के रूप में हैं और सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुरक्षा का संस्थान माना गया है।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जब यूपीए सरकार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा हुई थी भवन बन गया लेकिन उसको आगे नहीं बढ़ाया।

अब मोदी की सरकार आने के बाद इस पेंडिंग काम को पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि अलवर में औद्योगिक विकास भी होगा और पूरी तरह ग्रीन कॉरिडोर जो बनाया जाएगा।

अलवर को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यहां पर उद्योग भी चलेंगे और सरिस्का में टाइगर भी चलेंगे। ऐसे में अलवर में विकास की काफी गुंजाइश है।

प्रधानमंत्री के नेशनल ग्रीन मिशन को पूरी तरह लागू किया जाएगा। अलवर में प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने के लिए यहां आधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रदूषण कम किया जाएगा।

क्वालिटी को इंप्रूव किया जाएगा और इस पर शीघ्र ही काम होगा। संभाग बनाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पास स्कूल और संभाग बनाने की मांग और निश्चित रूप से इसे पूरा किया जाएगा ।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि जब अलवर जिलों के टुकड़े किए गए थे तब तत्कालीन मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर संभाग का दर्जा देने की मांग की गई थी लेकिन उन्होंने अलवर को संभाग का दर्जा नहीं दिया ।

अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से व्यक्तिगत मिले उनको पत्र लिखा।

संभाग के रूप में स्थापित करने की मांग की गई तो उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब लोकसभा चुनाव के बाद बजट में अलवर जिले को संभाग के रूप में स्थापित किया जाएगा और अलवर अलवर के विकास और उद्योग को गति मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+