राजस्थान : उदयपुर में तेज रफ्तार बस पलटी, 2 की मौत, आर्मी जवानों समेत कई घायल

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार अलसुबह दर्दनाक बस हादसा हुआ है। जोधपुर से उदयपुर आ रही एक निजी बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 1 दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में आर्मी के जवान भी शामिल हैं, जो जोधपुर से उदयपुर आ रहे थे। अंबेरी पुलिया के समीप मोड़ पर तेज रफ्तार बस से चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।

udaipur-Jodhpue bus overturned, two killed

Recommended Video

      राजस्थान : उदयपुर में तेज रफ्तार बस पलटी, 2 की मौत, आर्मी जवानों समेत कई घायल

      बस पलटने से 2 यात्री बस के नीचे ही दबने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सुखेर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एमबी चिकित्सालय पहुंचाया गया। बस के नीचे दबे लोगों को निकालने में भी पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी और फिर मृतकों के शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया। दोनों मृतक उदयपुर के रहने वाले थे।

      हॉस्पिटल में घायलों के पहुंचने से पहले ही चिकित्सा महकमा पूरी तरह से अलर्ट पर आ गया और सभी को तुरंत इलाज मुहैया कराया गया। आर्मी के जवानों के घायल होने की जानकारी मिलने पर आर्मी से जुड़े लोग भी एमबी चिकित्सालय पहुंचे। हादसे के दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया, ऐसे में पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को घटनास्थल से हटाया और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को सुचारू कराया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+