Rajasthan CM के काफिले में ASI सुरेंद्र सिंह की जान लेने वाले टैक्‍सी चालक के पास मिला UAE का आई कार्ड

राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री भजनल लाल शर्मा के काफिले में घुसी कार की टक्‍कर से घायल हुए एएसआई सुरेंद्र सिंह ने अस्‍पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। आज 12 दिसंबर को एएसआई का अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। कार चालक पवन कुमार के पास संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) का पहचान पत्र मिला है।

जयपुर में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हादसा उस वक्‍त हुआ जब राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा उद्योग भारती द्वारा बनाए गए सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन करने जा रहे थे। रास्‍ते में जयपुर के जगतपुरा में अक्षय पात्र चौराहे पर सीएम का काफिला रुका हुआ था। इसी दौरान पवन कुमार टैक्‍सी को गलत दिशा से तेज गति में लेकर आया था।

यह भी पढ़ें- कौन थे ASI सुरेंद्र सिंह, जिनकी राजस्‍थान CM भजनलाल शर्मा के काफिले में घुसी टैक्‍सी ने ली जान

ASI Surendra Singh in Rajasthan CM convoy

यातायात व्‍यवस्‍था में डयूटी पर तैनात एएसआई ने पवन कुमार की टैक्‍सी को रोकने का प्रयास किया तो वह एएसआई को रौंदते हुए आगे बढ़ गया और सीएम के काफिले में पायलट वाहन से जा टकराया। फिर काफिले में पीछे से आ रहे अन्‍य कार से भी टैक्‍सी की टक्‍कर हो गई। टककर इतनी भंयकर थी कि टैक्‍सी चौराहे से 50 मीटर दूर जा गिरी। रामनगरिया पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया गया है।

taxy driver pawan kumar

हादसे में राजस्‍थान पुलिस के एएसआई सुरेंद्र सिंह, एसीपी आमिर हसन, बलवान सिंह, देवेंद्र व राजेंद्र , टैक्‍सी चालक पवन कुमार और मालिक अशोक घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को सीएम भजनलाल शर्मा महात्‍मा गांधी अस्‍पताल लेकर पहुंचे। अन्‍य घायलों को जयपुर के जीवर रेखा अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। अस्‍पताल में उपचार के दौरान एएसआई सुरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। सुरेंद्र सिंह के सिर व पसलियों में गंभीर चोट आई थीं।

ASI Surendra Singh in Rajasthan CM convoy

एएसआई सुरेंद्र सिंह कहां के रहने वाले थे?
बता दें कि सीएम के काफिले में घुसी कार की टक्‍कर से जाने गंवाने वाले एएसआई सुरेन्द्र सिंह मूल रूप से अलवर जिले के काठ का माजरा गांव के रहने वाले थे। वे फिलहाल जयपुर के वैशाली नगर के रह रहे थे। सुरेंद्र सिंह की पत्नी संस्कार स्कूल वैशाली नगर में टीचर हैं। वहीं, पवन कुमार करौली जिले के नादोती के अशोक बैरवा की टैक्‍सी कार अर्टिगा चला रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+