शादी से इनकार करने पर चाकू से किए 21 वार कर डाली दो बहनों की हत्या
बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले के तालेड़ा कस्बे में दो सगी बहनों को हत्या करने के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को एक खेत से खेत गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी तालेड़ा के शिवाजी नगर निवासी महेश राठौर ने 21 मार्च को दिनदहाड़े पास ही रहने वाली 24 वर्षीय पूजा गोस्वामी व उसकी सगी बहन 22 वर्षीय प्रियंका गोस्वामी को चाकू से गोद दिया था। पूजा की मौके पर और प्रियंका की कोटा में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोपी की तलाश में आधा दर्जन थानों की टीम लगी थी। आरोपी महेश सोमवार सुबह तालेड़ा के करीब खेत में मिला। जहां से उसे गिरफ्तार किया।
आरोपी महेश ने स्वीकार किया कि पूजा उससे दो साल बढ़ी थी और उसने शादी से इनकार कर दिया था। इस पर वह पूजा को कोचिंग जाने से रोकने लगा था। यह बात दूसरी बहनों को भी पता चल चुकी थी। उसे लगा बात आगे बढ़ी तो पुलिस तक न चली जाए, इस भय से उसने हत्या करने की साजिश रच डाली। 21 मार्च को पूजा और प्रियंका कोचिंग जा रही थी, तभी आरोपी ने हमला कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications