भील प्रदेश की मांग को लेकर मानगढ़ धाम में जुटे आदिवासी, सांसद राजकुमार ने मंत्री दिलावर पर बोला हमला
Bheel State Dimand News: राजस्थान में आज भील प्रदेश की मांग को लेकर मध्यप्रदेश और गुजरात बोर्डर पर स्थित मानगढ़ धाम पर चार राज्यों के लोगों का हुजुम जुट गया। भील प्रदेश को मांग को लेकर जुटी चार राज्य के हजारों लोगों, महिलाओं, बच्चों और युवाओं के हुजुम से सियासी जानकार चौंक गए।
मध्यप्रदेश गुजरात बोर्डर पर स्थित मानगढ़ धाम पर आज चार राज्य के आदिवासी समाज के लोग जुटे। भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के बैनर के तले आज मानगढ़ धाम पर चार राज्य के लोग भील प्रदेश बनाने कि मांग लेकर आज एकजुट हुए।
इस दौरान बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सांसद राजकुमार रोत ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सदन शुरू होने से पहले माफी मांगने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री को माफी दो माह पहले मांग लेनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने नहीं मांगी।

अब मानगढ़ धाम पर जुटी लाखों की भीड़ के दबाव में शिक्षा मंत्री ने विधानसभा सदन शुरू होने से पहले मांगी है लेकिन माफी से कुछ नही होगा और उन्हें पद से इस्तीफा देना होगा।
सांसद राजकुमार रोत का मंत्री मदन दिलावर पर पलटवार pic.twitter.com/EedkaJpTEA
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) July 18, 2024
मानगढ़ धाम आदिवासी भील सम्मेलन में आज चार राज्य से आए लोगो में गुजर समाज के लोग भी कार्यक्रम में भाग लिया उन्होंने कहा हमारे ऊपर भील समुदाय का कर्ज था और अब वो कर्ज उतारने का समय आगया है।
अब हम भी भील समाज के साथ है, भील प्रदेश की इस मुहिम में गुर्जर समाज सबसे आगे रहेगा। मानगढ़ धाम पर आज विशेष वेशभूषा पहन कर हाथों में तिरकमान लेकर पहुंचे।
इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग कह रहे है कि हम प्रस्ताव बना कर नहीं भेजेंगे उन्हें हम कहना चाहता हुं अभी तो हमारे विधायक, सांसद कम है।
एक दिन हमारा कारवां बढ़ेगा और उस समय तुम्हारे बाप को भी प्रस्ताव बनाकर भेजना होगा इस दौरान मानगढ़ धाम से सभी आदिवासी भील प्रदेश बनाने कि मांग का संकल्प लेकर रवाना हुए है।
आपकों बता दे कि हर साल मानगढ़ धाम पर भील प्रदेश की मांग और जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण सहित अन्य मुद्दों को लेकर भील प्रदेश सांस्कृतिक महारैली का आयोजन होता है।
राजस्थान सहित मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से लाखों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग एकत्र हुए। हर साल यह सम्मेलन 17 जुलाई को आयोजित होता है।
लेकिन इस वर्ष मोहर्रम होने के कारण से इसका आयोजन 18 जुलाई को हो रहा है। हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए जहां जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं की गई।
इस अवसर पर सांसद राजकुमार रोत , कांति भाई परमार, भंवर लाल परमार, अन्य वक्ताओं ने कहा कि भील प्रदेश की मांग अभी की नहीं वरन डेढ़ सौ साल पुरानी मांग है।
जिसके लिए पूरा आदिवासी समाज एकजुट होकर इस आंदोलन को तेज करके इसको हासिल करके दिखाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सत्ता के दम पर संविधान में संशोधन करने की बात कर रही थी जिसका परिणाम यह हुआ कि लोगों ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में आइना दिखा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications