VIDEO: शादी के मंगलगीत गा रही थी महिलाएं कि अचानक बम की तरह फट पड़ा ट्रांसफार्मर, 14 की मौत

जयपुर। राजस्थान के जयपुर के एक गांव में मंगलवार को हुए एक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या अब 14 पहुंच गई है। घायलों में 7 की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। जयपुर ग्रामीण के सांसद घायलों से मिलने और परिजनों को सांत्वना देने मौके पर पहुंचे हैं। साथ ही सांसद और केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी सुबह दिल्ली से पहुंचे हैं।

Transformer Blast in Jaipur 14 death Rajasthan

बता दें कि राजधानी जयपुर के शाहपुरा में एक बिजली ट्रांसफार्मर के फटने से 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। 22 घायलों को जयपुर रेफर किया गया था जिनमें से मंगलवार को ही 6 लोगों की इलााज के दौरान मौत हो गई। 3 अन्य घायल बुधवार सुबह तक दम तोड़ चुके हैं। दिल दहलाने वाला यह हादसा शहारपुरा के खातोलाई गांव का है। ट्रांसफार्मर के पास ही शादी समारोह चल रहा था। जिसके चलते वहां मौजूद तीन दर्जन से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए। जहां हादसा हुआ वहीं पास के घर में शादी का जश्न चल रहा था। यहां बारात के कार्यक्रम में महिलाएं इकट्‌ठा थीं और मंगलगीत के बीच समारोह चल रहा था। इसी बीच बिजली का ट्रांसफार्म बम की तरह फट पड़ा। ट्रांसफार्मर के फटने के साथ ही उससे जुड़े हाईपावर बिजली के तार टूटे और लोग इसकी चपेट में आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+