राजस्थान में सबसे लम्बी सुरंग में जब 120 किमी की रफ्तार से दौड़ी यह ट्रैन,देखिए वीडियों
Rajasthan train: राजस्थान के दौसा में सबसे लंबी रेल सुरंग में पहली बार 120 किलोमीटर की रफ्तार ट्रेन को दौड़ाकर स्पीड का ट्रायल हुआ, जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन।
राजस्थान में करीब ढाई दशक पहले स्वीकृत हुए रेलवे प्रोजेक्ट का काम अब पूरा हो चुका है, वहीं पूरे ट्रैक का फाइनल सीआरएस निरीक्षण भी हो चुका है।

अब जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर ट्रेन की सेवाएं संचालित हो जाएगी। दौसा - गंगापुर सिटी रेल प्रोजेक्ट 1997 में स्वीकृत हुआ था करीब 92 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
पूरे प्रोजेक्ट में करीब 1020 करोड रुपए खर्च हुए हैं, दौसा-गंगापुर सिटी रेल प्रोजेक्ट पर लालसोट क्षेत्र में राजस्थान की सबसे लंबी रेल सुरंग भी बनाई गई है।
Recommended Video
सुरंग का कार्य 2010 में शुरू हुआ था 2017 में इसके दोनो छोर मिलाकर आर पार कर दिया गया था, यह सुरंग क्षेत्र के डीडवाना व इंदावा गांव के बीच स्थित अरावली पर्वतमाला को काटकर बनाई गई है।
यह सुरंग सवा दो किलोमीटर लंबी है, वहीं 6:15 मीटर ऊंचाई हैं, 5.20 मीटर चौड़ाई है, सुरंग में ट्रैक जर्मन टेक्नोलॉजी के आधार पर बनाया गया है जो की गिट्टी रहित ट्रैक है।
मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त आरके शर्मा ने दौसा - गंगापुर सिटी पूरे ट्रैक का बारीकी से जायजा लिया है इस दौरान उन्होंने लालसोट रेलवे स्टेशन से डीडवाना रेलवे स्टेशन तक विशेष ट्रेन को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा कर ट्रैक का स्पीड ट्रायल भी किया गया है।
दौसा से गंगापुर सिटी तक पूरे ट्रैक का फाइनल सीआरएस निरीक्षण भी हो चुका है, ऐसे में पूरे ट्रैक की सेफ्टी क्लीयरेंस भी मिल चुकी है। जल्द ही इस ट्रैक पर नियमित रेल सेवाएं संचालित हो जाएगी।
भूकंप में भी सुरक्षित रहेगी सुरंग
सुरंग निर्माण कंपनी के मालिक का दावा है कि 7 रिक्टर स्केल तीव्रता की स्पीड से आने वाले भूकंप में भी यह सुरंग सुरक्षित रहेगी।
सुरंग में करीब 4000 टन स्टील (लोहा) का निर्माण में उपयोग किया गया है, वहीं सुरंग की दोनों तरफ की दीवार पर ड्रिलिंग भी की गई है जिससे बारिश में भी यह सुरक्षित रह पाएगी। सुरंग को जर्मन टेक्नोलॉजी के आधार पर बनाया गया है जो की पूरी सुरंग में गिट्टी रहित ट्रैक बिछाया गया है।
सुरंग बनाने में दो कंपनियों ने किया काम
राजस्थान की सबसे लंबी रेल सुरंग निर्माण कार्य 2010 में शुरू हो गया था वही लालसोट क्षेत्र में बने सबसे लंबी सुरंग में शुरुआती दौर में वलीचा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने काम करना शुरू किया।
लेकिन वह कंपनी कुछ समय बाद दिवालिया हो गई वहीं उसके बाद सुरंग निर्माण के लिए टीसीएल और यूटीएम जॉइंट एडवेंचर के टेंडर हुए उसके बाद दोनों कंपनियों ने मिलकर काम करना शुरू किया 22 नवंबर 2017 को सुरंग के दोनों छोर आर पार कर दिए।
22 जनवरी को प्रधानमंत्री वर्चुअल करेंगे प्रोजेक्ट का उद्घाटन
करीब ढाई दशक पहले शुरू हुए रेल प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण होने पर उत्तर पश्चिम रेलवे डिविजन के अधीन दौसा - गंगापुर सिटी रेल प्रोजेक्ट का प्रधानमंत्री वर्चुअल उद्घाटन करेंगे लोकसभा चुनाव के लिए लगने वाली आचार संहिता से पहले 12 मार्च को प्रधानमंत्री राजस्थान के कई रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे ।
उसी दिन दौसा गंगापुर सिटी रेल प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे यह प्रोजेक्ट पूर्वी राजस्थान के लोगों के लिए बहुत बड़ी सौगात रहेगी।
सुरंग को आर पार करने के लिए मजदूरों में श्रेय लेने की होड़
लालसोट क्षेत्र के डिडवाना व इंदावा गांव के बीच स्थित अरावली पर्वतमाला को काटकर राजस्थान की सबसे लंबी रेल सुरंग बनाई गई है।
सुरंग के लिए पर्वत के दोनों साइड से ही मजदूरों ने काम करना शुरू किया था। बात 22 22 नवंबर 2017 की है। सुरंग को आर पार करने के लिए 9 मीटर की खुदाई शेष रह गई थी।
इंदावा साइड की टीम ने वापस अधिकारियों को बिना बताए सुरंग खुदाई का काम शुरू कर दिया उस समय मजदूरों में उत्साह और जोश था इंदावा साईड काम कर रही मजदूरों की टीम ने करीब 3 घंटे में ही शेष रह रही खुदाई को पूरा करके सुरंग को आर पार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications