Rajasthan Govt: राजस्थान में पर्यटन को मिलेगा उद्योग का दर्जा, सीएम गहलोत ने किया ट्वीट

जयपुर, 22 जुलाई। राजस्थान की गहलोत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है , अब वो पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने जा रही है। सीएम गहलोत ने ये सूचना ट्वीट के जरिए लोगों को दी। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'राजस्थान में हमने पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राजस्थान सरकार राज्य में पर्यटन के विकास द्वारा नए रोजगार सृजन हेतु कृतसंकल्पित है राजस्थान में निवेशकों के लिए बेहतरीन संभावनाएं है। पधारो म्हारे देस!'

 राजस्थान में पर्यटन को मिलेगा उद्योग का दर्जा

इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि 'जोधपुर में पैरा खिलाड़ियों हेतु पैरा खेल अकादमी की स्थापना के लिए 14.14 करोड़ रूपए की राशि को मंजूरी दी है। इस अकादमी में पैरा खिलाड़ियों को उच्च तकनीकी प्रशिक्षण, ट्रेनिंग व अभ्यास हेतु आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, इससे पूर्व भी बजट घोषणा वर्ष 2020-21 व 2021-22 के अन्तर्गत कई महत्वाकांक्षी खेल परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनसे राज्य खेल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है तथा यहां की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए प्रशिक्षत हो रही हैं।

इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने राज्य कर्मचारियों की बीमा पॉलिसियों पर वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बोनस देने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया था। जिससे राज्य के लगभग 7.50 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+