VIDEO: राजस्थान में मूसलाधार बारिश बनी बैरन, टोंक में बस चालक रेस्क्यू के दौरान बह गया तेज पानी में

GROUND REPORT WEATHER NEWS: राजस्थान में पिछले 25 सालों के रिकॉर्ड तोड़ कर टोंक जिले में हो रही बारिश ने अब बैरन वाला रोद्र रूप अपना लिया है।

टोंक जिले के मालपुरा में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने सबकों तरातर कर दिया है। 25 सालों बाद क्षेत्र का टोरडी सागर बांध ओवरफ्लो हो गया और पानी की तेज बहाव के साथ चादर चल रही है। इसके साथ ही लाम्बाहरिसिंह के रामसागर, चांदसेन का भैरूसागर, कलमंडा का हालोलाव, लावा का रामसागर बांध ओवरफ्लों हो गए है।

इन तमाम छोटे-बड़े बांधों का पानी डाउन स्ट्रीम के कई गांवों से होता हुआ बनास नदीं की ओर जा रहा है। जिसके चलते बनास नदी भी उफान पर आ गई है।

torrential-rain-wreaked-havoc-in-rajasthan-bus-driver-drowned-in-water-during-rescue-in-tonk

लेकिन लोग और वाहन चालक लगातार पानी के तेज बहाव की अनदेखी कर जान जोखिम में डाल रहे है। कई वाहन चालक और राहगरी पानी के तेज बहाव से होकर गुजरने में लापरवाही बरत रहे है।

Recommended Video

    राजस्थान में मूसलाधार बारिश बनी बैरन, टोंक में बस चालक रेस्क्यू के दौरान बह गया तेज पानी में

    ऐसा ही एक हादसा देर रात मालपुरा के टोरडी सागर बांध के ओवर फ्लो पानी से गुजरते समय जयपुर के वैशालीनगर रोडवेज बस डीपो के चालक की ओर से किया गया जिसके चलते उसकी जान आफत में आ गई।

    एसडीआरएफ राजस्थान की ओर से जारी किए गए रेस्क्यू के वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बस चालक को बचाने के लिए टीम के जवानों ने पूरी कोशिश की लेकिन जवानों की सावधान और इंतजामों को छोड़कर चालक पानी के तेज बहाव में कूद गया। पूरा वीडियो सामने आने के बाद जिला कलेक्टर सौम्या झा ने भी जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय लोगों ने काफी उसे रोकने की कोशिश की थी। लेकिन चालक बस को लेकर पानी के तेज बहाव में चला गया और फंस गया।

    रोडवेज सहित बस चालक के फसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू भी किया था लेकिन चालक ने टीम के जवानों से हाथ छुड़वा लिया और बिना रस्सी बांधे, बिना लाइफ जैकेट पहने ही पानी के तेज बहाव में कूछ गया। फिलहाल चालक का पता नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोग उसकी तलाश कर रहे है।

    जानकारी सामने आई है कि वैशाली नगर रोडवेज बस डीपो के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच चालक की तलाश शुरू की है। वहीं चालक के लापता होने के बाद कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी भी टोरडी सागर बांध पहुंचे है और अधिकारियों से चर्चा कर दिशा निर्देश दिए है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+