Viral video: राजस्थान के धौलपुर में फायरिंग कर रहे चार बदमाशों में दो चढ़े व्यापारियों के हत्थे,जमकर की धुनाई

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर में आज फिर बाइक सवार चार बदमाशों ने रेडीमेड दुकान पर फायरिंग का तो व्यापारियों ने बदमाशों को दबोच उनकी जमकर पिटाई कर दी।

व्यापारियों के हत्थे चढ़े बदमाशों की इस तरह धुनाई हुई की दो बदमाश गम्भीर घायल हो गए और दो बदमाश मौका देख फरार हो गए। बताया जा रहा है कि छात्राओं के छेड़ने से नाराज थे बदमाश।

today-four-miscreants-opened-fire-in-broad-daylight-in-dholpur-rajasthan-two-miscreants-were-beate

धौलपुर जिले में बदमाशों के होंसले बुलन्द होते जा रहे है। बदमाश आये दिन फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देते हुए नजर आ रहे है।

चोरी की घटनाएं भी शहर में लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के लोगो मे पुलिस के खिलाफ भी लगातार आक्रोश देखा जा रहा है।

आज भी बदमाशों ने निहालगंज थाना इलाके के सन्तर रोड पर एक रेडिमेड की दुकान पर चार आरोपियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से दुकानदार बाल बाल बच गया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चार पांच राउंड फायर किए थे। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों ने चारों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन दो आरोपी उनके हाथ लग गए ओर दो आरोपी मौका देख भाग छूटे।

दो आरोपियों को दुकानदारों ने पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी। मारपीट से दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में पुलिस की देखरेख में इलाज चल रहा है।

दोनों आरोपियों के साथ मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से दुकानदार उनके साथ मारपीट कर रहे है।एक आरोपी के हाथ मे देशी कट्टा लगा हुआ है।जो बार बार लोगो के ऊपर तानकर फायरिंग करने की कोशिश कर रहा है।

पीड़ित का कहना स्कूल जा रही छात्राओं के साथ करते थे छेड़छाड़
पीड़ित दुकानदार रिंकू पुत्र मुन्ना लाल त्यागी ने बताया कि उनके गांव मालौनी में स्कूल जाने वाली लड़कियों को कुछ मनचले छेड़छाड़ करते थे। जिसको लेकर उसने कौलारी थाने पर शिकायत कर दी थी।

शिकायत से नाराज होकर आज मेरे कपड़े की दुकान पर पहुंच गए। चार आरोपियों ने दुकान में घुसकर एक के बाद एक चार राउंड फायर कर दिए।

फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए।जिन्होंने दो आरोपियों को मौके पर पकड़कर जमकर मारपीट कर दी। मारपीट से दोनो गम्भीर घायल हो गए।जिनका जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में पुलिस की देखरेख में इलाज चल रहा है।

आक्रोशित व्यापारियों ने करवांया सन्तर रोड बंद

दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना को लेकर व्यापारी लोगों में आक्रोश देखने को मिला। व्यापारियों ने सन्तर रोड मार्केट को पूरी तरह से बंद कर दिया। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

व्यापारी लोग सन्तर रोड तोप तिराहे होकर नारेबाजी करते हुए निहालगंज थाने पर पहुंचे। जहाँ पर व्यापारियों ने सीओ सिटी से शहर में लगातार हो रही क्राइम की घटनाओं पर लगाम लगाने की बात कही।

निहालगंज थाने पर सीओ सिटी सुरेश सांखला,कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव,निहालगंज थाना प्रभारी भोजाराम जाट ने व्यापारियों से समझाइश की। पुलिस ने कहा की जल्द ही दोनो आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा और सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जायेगी।

पुलिस जुटी मामले की जांच में
सीओ सिटी सुरेश सांखला ने बताया कि निहालगंज थाना इलाके के सन्तर रोड पर एक व्यापारी की दुकान पर कुछ लड़को ने व्यापारी के साथ मारपीट कर दी औऱ वहाँ पर फायरिंग भी कर दी।वहाँ पर मौजूद पब्लिक ने बहादुरी दिखाते हुए दो युवकों को पकड़कर उनके साथ मारपीट कर दी।दोनो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।फिलहाल घटना को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+