#10करोड़_नेताप्रतिपक्ष_अलवर: राजस्‍थान कांग्रेस नेता टीकाराम जूली क्‍यों हो रहे सोशल मीडिया पर ट्रेंड?

Tikaram Jully Alwar Rajasthan: राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के लिए नया चीफ और कांग्रेस की ओर से राजस्‍थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर सियासी पारा गर्म है।

इस बीच सोशल मीडिया पर #10करोड़_नेताप्रतिपक्ष_अलवर ट्रेंड कर रहा है। साथ ही अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली का नाम भी नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई अधिकृत घोषणा नहीं हुई है।

Tikaram Jully trending

सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व का ट्विटर) '10 करोड़ नेता प्रतिपक्ष अलवर' के साथ-साथ टीकाराम जूली के अलावा पीसीसी के मौजूदा चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को लेकर भी दावा किया जा रहा है कि उनको भी नेता प्रतिपक्ष का पद मिल सकता है।

#10करोड़_नेताप्रतिपक्ष_अलवर इस ट्रेंड के साथ हजारों ट्विट किए जा रहे हैं। यह हैशटैग टॉप ट्रेंड में भी शामिल हो गया है। ट्विट में दावा किया जा रहा है कि टीकाराम जूली को राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बनाया जा रहा है।

दरअसल, टीकाराम जूली कांग्रेस के दिग्‍गज नेताओं में से एक हैं। ये राजस्‍थान कांग्रेस में दलित चेहरा हैं। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Diya Kumari: क्‍या दीया कुमारी-प्रेमचंद बैरवा को गंवाना पड़ सकता है डिप्‍टी CM का पद, जानिए वजह?

सोशल मीडिया पर तो यह भी दावा किया जा रहा है कि जूली को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाएगा। जबकि राजस्‍थान कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष की जिम्मेदारी गोविंद सिंह डोटासरा संभालते रहेंगे।

सोशल मीडिया के इन दावों का आधार ये भी बनाया जा रहा है कि राजस्थान में 19 जनवरी से राजस्‍थान विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पाई है।

दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में बड़ी बैठक बताई जा रही है, जिसमें शामिल होने के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Special: रामलला के दर्शन करने राजस्‍थान से स्केटिंग पर ही क्‍यों आ रहे ये राम भक्‍त भाई-बहन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+