चूरू के तीन युवक रोमानिया के जंगल में फंसे, यह वीडियो जारी कर लगाई वापसी की गुहार

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील के तीन युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। ये तीनों युवक अपने-आप को रोमानिया के जंगल में फंसे हुए होना बता रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में इन युवकों ने अपना नाम विकास, रामू और पंकज बताते हुए सकुशल वतन वापसी की गुहार लगाई है।

एजेंट ने 12 लाख लेकर भेजा

एजेंट ने 12 लाख लेकर भेजा

वीडियो वे बता रहे हैं कि सुजानगढ़ में अच्छा-खासा काम कर रहे थे। इस दौरान विनोद नामक एजेंट ने उनको जर्मन में काम दिलाने का झांसा देकर उनसे 12-12 लाख रुपए ले लिए और हंगरी बॉर्डर पर ले जाकर मरने के लिए छोड़ दिया। युवकों ने यह भी बताया कि एजेंट विनोद के साथ दो और व्यक्ति थे, जिन्होंने उनको धमकी दी कि इस बॉर्डर रास्ते को पार नहीं किया तो वह तीनों को मरवा देगा।

 चारों तरफ बर्फ ही बर्फ

चारों तरफ बर्फ ही बर्फ

युवकों ने बताया कि सात माह से विनोद उनको जलील कर रहा है। कभी कहीं ले जाता है तो कभी कहीं। युवकों का कहना है कि वे पिछले एक माह से रोमानिया के जंगल में फंसे हुए हैं। जहां बर्फ ही बर्फ ही है। पहनने के लिए कपड़े नहीं हैं। खाने के लिए रोटी नहीं और पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं हो रहा।

 एजेंट ने किसी को नहीं बताने की धमकी

एजेंट ने किसी को नहीं बताने की धमकी

युवकों ने बताया कि एजेंट विनोद को जितनी बार फोन करते हैं तो वह कहता है कि अगर किसी को अपने बारे में बताया तो हालत खराब कर देगा। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो कब और कहां का है इसकी वन इंडिया हिंदी पुष्टि नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+