राजस्थान: खाद लेने के लिए किसानों की मारामारी में मची भगदड़, तीन घायल
Bundi News बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले में खाद के लिए किसानों की जंग जारी है। गुरुवार को सब्र का पहाड़ टूटा तो किसान भारी संख्या में खाद के लिए लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। तभी अचानक किसानों में खाद के लिए होड़ मची, लाइनों में भगदड़ मच गयी और किसान नीचे गिर गए।

इस अफरातफरी में करीब तीन बुजर्ग किसानो को हाथ-पैर में चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल लाया गया। वहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार रोज यहां पुलिस के पहरे में खाद को बांटा जा रहा था। गुरुवार को किसानों की भीड़ ज्यादा थी लेकिन पुलिस व्यवस्था नाम की कोई चीज यहां नहीं थी।

इससे किसान मनमानी करके लाइनों में एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। इसी धक्के से किसानों की लाइनों में अफरातफरी मची और बुजुर्ग किसान नीचे गिर गए। उन पर लोगों के चढ़ जाने से उनके हाथ-पैर फ्रैक्चर हो गए।
लोगों द्वारा बीच-बचाव कर उन्हें बाहर निकाला गया और देई अस्पताल पहुंचाया गया। वहां तीनों की हालत खराब है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ़ का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications