सीकर में भयंकर सड़क हादसा, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, कार के नम्बरों से हुई शवों की शिनाख्त
Sikar News, सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 (NH52) पर रामगढ़-फतेहपुर के मध्य होदसर गांव के पास देर रात्रि को कार व ट्रोला भिड़ंत में कार सवार राजगढ निवासी पति-पत्नी व चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।

रामगढ़ शेखावाटी पुलिस ने बताया कि राजगढ़ वार्ड 20 खटीकान मौहल्ला निवासी विक्की (30) व उनकी पत्नी तमन्ना (28) कार से रात्रि को जयपुर से राजगढ़ की तरफ जा रहे थे।
ये भी पढ़ें : इस गांव में होलिका दहन करना ही भूल गए लोग, अब अनिष्ट के भय से पूछ रहे नया मुहूर्त
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर फतेहपुर-रामगढ़ के मध्य होदसर गांव के पास ट्रोला से कार की भिड़ंत हो गई। भिड़त से घटना स्थल पर ही कार में सवार विक्की, उसकी पत्नी तमन्ना व कार चालक ददेरवा निवासी मोहम्मद रफीक खां (43) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें : अमेरिका से मध्य प्रदेश आकर किसान से की लव मैरिज, अमेरिकन अफसर को FB पर हुआ प्यार, देखें वीडियो
हादसा इतना भयंकर था कि वाहन चालक व मालिक विक्की का चेहरा ही पहचानने लायक नहीं रहा। रात्रि को ही पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोर्चरी में रखवाए और कार के नम्बर के आधार पर शवों की शिनाख्त की गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए।












Click it and Unblock the Notifications