अमेरिका से मध्य प्रदेश आकर किसान से की लव मैरिज, अमेरिकन अफसर को FB पर हुआ प्यार, देखें वीडियो


Hoshangabad News, होशंगाबाद। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा के गांव बीसोनी के किसान दीपक राजपूत की Facebook पर अमेरिका की जेली लिजेथ से हुई दोस्ती पहले प्यार में बदली और अब शादी में।

सात समंदर पार आई जेली

सात समंदर पार आई जेली

अपना प्यार पाने के लिए जेली सात समंदर पार करके होशंगाबाद आ गई और होली पर दोनों ने लव मैरिज कर ली। जेली लिजेथ अमेरिका के मानव संसाधन विभाग में अधिकारी है। दीपक की अमेरिकन प्रेमिका से फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद बातचीत में दोनों ने मोबाइल नम्बर शेयर किए। फिर WhatsApp पर चैटिंग और फोन पर बातें होने लगी।

 होशंगाबाद के मंदिर में की Love Marriage

होशंगाबाद के मंदिर में की Love Marriage

दो माह पहले जेली लिजेथ भारत भ्रमण पर आई। इस दौरान दोनों की कई बार मुलाक़ात हुई। दोनों ने होली के दिन नर्मदा किनारे स्थित चित्रगुप्त मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली। इसके बाद जेली और दीपक ने होली खेली। दोनों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई।

ये भी पढ़ें : Fb से शुरू हुई ये Love Story लिव इन तक पहुंची और फिर हुआ सबको चौंकाने वाला The End , देखें वीडियो

तीन साल पहले हुई दोस्ती

तीन साल पहले हुई दोस्ती

जेली साऊथ अमेरिका के ऑवली टॉस बोलविया शहर की रहने वाली है। मानव संसाधन विभाग में अधिकारी जेली की तीन साल पहले दीपक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। मध्यप्रदेश में खेती करने वाला दीपक ने बीकॉम कर रखा है।

दोनों के परिजन काफी खुश

दोनों के परिजन काफी खुश

दीपक का अंग्रेजी में बातचीत करना और उसके विचार से जेली प्रभावित हुई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया, जो अब शादी में बदल गया। दीपक ने बताया की दोनों के परिजन हमारी इस शादी से खुश हैं।

मुझे अच्छा लगा मेरा इंडियन ससुराल

मुझे अच्छा लगा मेरा इंडियन ससुराल

जेली लिजेथ ने बताया कि वह अमेरिका में सरकारी अधिकारी है। दीपक राजपूत से दोस्ती तो तीन साल से थी, मगर ज्यादा जुड़ाव छह माह पहले ही हुआ था। भारत घूमने आई तो दोनों ने मुलाकात भी की। दीपक ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे मैंने खुशी-खुशी से स्वीकार कर लिया। दीपक का परिवार और मेरा यह इंडियन ससुराल काफी अच्छा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+