ACCIDENT : टोंक में सड़क हादसे में कोटा से IIT कोचिंग कर रहे बिहार व यूपी के 3 छात्रों व चौकीदार की मौत

राजस्‍थान एक्‍सीडेंट : टोंक में सड़क हादसे में कोटा से IIT कोचिंग कर रहे बिहार व यूपी के तीन छात्रों की मौत

टोंक, 26 सितम्‍बर। राजस्‍थान के टोंक जिले में जयपुर-कोटा नेशनल हाइवे-52 सड़क हादसा हुआ है, जिसमें आईआईटी की कोचिंग कर रहे तीन स्‍टूडेंट समेत चार लोगों की मौत हो गई। कार ट्रक की इस टक्‍कर में दो अन्‍य व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक्‍सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज भी तेजी से वायरल हो रहा है।

tonk accident

बता दें कि कोटा में रहकर आईआईटी की कोचिंग कर रहे बिहार व उत्‍तर प्रदेश के पांच छात्र रोशन पुत्र रविंद्र कुमार, श्रेयांश उर्फ ज्ञानेश्वर, ऋषभ, अभिषेक पुत्र अवधेश कुमार, सूरज पुत्र सुनील कार में सवार होकर हरिद्वार घूमने जा रहे थे। रास्‍ते में जयपुर कोटा एनएच पर टोंक के सदर पुलिस थाना इलाके में बाड़ा जेरेकिला के कार का एक्‍सीडेंट हो गया। तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार के टक्‍कर मार दी। एक्‍सीडेंट इतना जबरदस्‍त था कि कार के परखच्‍चे उड़ गए। ट्रक की बॉडी बनाने के कारखाने का चौकीदार भी उनकी कार की चपेट में आ गया। तीन आईआईटी स्‍टूडेंट के साथ साथ चौकीदार की भी मौत हो गई।

मृतकों की शिनाख्‍त अभिषेक पुत्र अवधेश कुमार, सूरज पुत्र सुनील, रोशन पुत्र रविंद्र कुमार व कारखाने के चौकीदार काली पलटन निवासी सादिक के रूप में हुई है। आस पास के लोगों ने कार में फंसे शवों व घायलों को बाहर निकाला और स्‍थानीय अस्‍पताल में पहुंचाया। घायल छात्र रोशन पुत्र रविंद्र कुमार, श्रेयांश उर्फ ज्ञानेश्वर और ऋषभ को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान कुछ घंटे बाद रोशन की भी मौत हो गई थी।

मीडिया से बातचीत में हेड कांस्टेबल कृष्णपाल ने बताया कि बाड़ा जेरेकिला के पास फोरलेन हाईवे पर कार के एक्सीडेंट की सूचना मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां कोटा नंबर की एक कार ट्रक की बॉडी बनाने के कारखाने के पास खड़े ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। कार में बैठे 5 लोगों में से 4 लोग लहूलुहान हालत में पड़े मिले। पुलिस ने चौकीदार के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि मृतक 2 छात्रों के शव टोंक अस्पताल और 1 छात्र का शव जयपुर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+