दिवाली की शाम को नंगा होकर उत्पात मचाने पर युवक को उतार दिया मौत के घाट, 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
दौसा। राजस्थान के लालसोट क्षेत्र के रामगढ़ पचवारा थाना इलाके के गांव नेहड़ी जसवंतपुरा में दीपावली के दिन रामजीलाल मीणा की हत्या किए जाने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी मनराज मीणा ने बताया कि 28 अक्टूबर को मृतक रामजीलाल मीणा के परिजन प्रभुलाल मीणा ने रामगढ़ पचवारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया था कि 27 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे रामजीलाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामवतार गुर्जर निवासी नेहड़ी जसवंतपुरा के उधार रुपए लेने के लिए गया था।

तब आरोपी रामवतार, शांति पत्नी रामस्वरूप, हंसराज पुत्र रामस्वरूप, केसंता पत्नी रमेश एवं अन्य लोगों ने उसके मारपीट की और रुपए लूटकर हत्या कर दी। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया मृतक शराब का आदी था। उसकी आरोपियों के घर पर कहासुनी हुई। इस दौरान वह अर्धनग्न होकर उत्पात मचाने लगा। इसी दौरान मारपीट में उसकी मौत हो गई तो आरोपियों ने उसी की मोटरसाइकिल से शव घटनास्थल से दूर पटक दिया। पुलिस मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया।
दूसरे दिन सुबह 28 अक्टूबर को अस्पताल में पचवारा क्षेत्र के लोग भारी मात्रा में इकट्ठा हो गए। विरोध प्रदर्शन करने लगे। अविलंब मुल्जिमों की गिरफ्तारी करने को लेकर अड़ गए। पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद सिंह के निर्देशानुसार जयपुर से एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड टीम तथा एसओजी टीम को मौके पर बुलाया गया। साक्ष्य जुटाए गए काफी समझाइस के बाद करीब 20 घंटे बाद मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।












Click it and Unblock the Notifications