नागौर में बजरी रॉयल्टी नाका पर हमला कर कार्मिकों के साथ मारपीट, अपहरण आगजनी तथा तोड़फोड़ मामले में तीन गिरफ्ता
नागौर 16 सितम्बर। राजस्थान के नागौर जिले के धनेरिया व जसनगर में बजरी रॉयल्टी नाका पर रात को हमला हुआ है। आरोपियों ने नाका पर कर्मचारियों के साथ मारपीट, वाहन व अन्य सामान में तोड़फोड़ तथा आगजनी की। सूचना पाकर पहुंची नागौर की मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने साइबर सेल एवं डीएसटी के सहयोग से तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने तीन आरोपियों को सीकर से गिरफ्तार किया है। वारदात में काम ली गई दो बोलोरो कैंपर गाड़ी जब्त की है।

मीडिया से बातचीत में नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि 10 सितंबर को मेघराज कंपनी मेड़ता सिटी-रिया बड़ी के कार्मिक सुरेश कुमार बिजारणिया ने रिपोर्ट दी थी कि बीती रात करीब 10:30 बजे धनेरिया बजरी चेक पोस्ट पर 10-15 गाड़ियां आईं। गाड़ियों में रानेश कमेडिया, संदीप उर्फ सैंडी, श्याम कात्यासनी, सुनील डांगावास उगमाराम वगैरा 100-125 अन्य लोग सवार थे। इन सभी ने मिलकर उन पर हमला कर दिया।
आरोपी है कि वे नाका से गोपाल सिंह तंवर को उठाकर गाड़ी में पटककर ले गए और उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे घायल अवस्था में सड़क किनारे पटक कर चले गए। इन सब लोगों ने जेसीबी, एक मोटरसाइकिल, ऑफिस में लगे कंप्यूटर प्रिंटर व अन्य सामान को तोड़ और ऑफिस से 17500 रुपये उठा लिए। उसके बाद यह लोग जसनगर कांटे पर गए और कांटे पर रखे सामान में तोड़फोड़ व आगजनी की एवं कंटेनर में रखे इन्वेंटर व बैटरी कैमरे उठाकर ले गए। रिपोर्ट का मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देख एसपी जोशी द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा एवं सीओ मदन लाल जैफ़ के सुपरविजन तथा थानाधिकारी मेड़ता सिटी रोशनलाल सामरिया के नेतृत्व में डीएसटी एवं साइबर सेल से टीम गठित की। तकनीकी अनुसंधान व आसूचना संकलन से गठित टीम के हेड कांस्टेबल सीताराम मय जाब्ता द्वारा नामजद आरोपी दीना राम जाट पुत्र पेमाराम (36) व अशोक जाट पुत्र पेमाराम (28) निवासी बड़ायली थाना पादु कला एवं ओमप्रकाश जाट पुत्र कुशाल राम (35) निवासी गेमलियावास थाना मेड़ता सिटी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दी बोलेरो कैंपर जब्त की है।












Click it and Unblock the Notifications