बीवी से शारीरिक संबंध बनाने वाले का सिर काटकर पति ने पुलिस को सुनाई पूरी स्टोरी, सब रह गए दंग
Jaisalmer News , जैसलमेर। राजस्थान की जैसलमेर पुलिस ने दस दिन पहले सामने आए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात को अवैध संबंधों के चलते अंजाम दिया गया है।

जैसलमेर एसपी किरण कंग ने बताया कि 12 जनवरी को नाचना पुलिस को सूचना मिली कि अवाय गांव के पास जंगल में एक सिर कटी लाश पड़ी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया। उस समय शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने राजस्थान व हरियाणा के पुलिस थानों में शव की तस्वीर भेजी गई तो पता चला कि मृतक हरियाणा निवासी कालाराम था।
भेड़-बकरियां खरीदने के लिए आता था जैसलमेर
कालाराम भेड़-बकरियों का व्यापारी था। वह भेड़-बकरियां खरीदने के लिए अक्सर जैसलमेर (Jaisalmer) आया करता था। यहां पर वह चुन्नीलाल के जरिए खरीद फरोख्त करता था। ऐसे में उसका चुन्नीलाल के घर आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान कालाराम का चुन्नीलाल की पत्नी से अवैध संबंध बन गए, जिसके चलते चुन्नीलाल और उसकी पत्नी के बीच तलाक तक हो गया था।
चुन्नीलाल इस वजह से कालाराम से रंजिश रखने लगा और उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई। योजना भतीजे संदीप व पटवारी राम को भी शामिल किया। 12 जनवरी को कालाराम जैसलमेर आया था उसे विश्वास में लेकर गांव अवाय ले गए। वहां तीनों आरोपियों ने चाकू से वार करके उसका गला काट दिया और शव झाड़ियों में फेंककर भाग गए। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी चुन्नीलाल ने पुलिस का पूरी स्टोरी विस्तार से बताई।












Click it and Unblock the Notifications