Rajasthan: क्या विश्व प्रसिद्ध रामदेवरा धाम आ गया दाउद के निशाने पर,आखिर किसने दी बम से उड़ाने की धमकी ?

Blast Threat In Baba Ramdev Temple Rajasthan News: राजस्थान में विश्व प्रसिद्ध आस्था के धाम बाबा रामदेव मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। पोकरण रेलवे स्टेशन पर मिली एक पर्ची के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है।

जैसलमेर के पोकरण रेलवे स्टेशन पर बाबा रामदेव के मंदिर को उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने भी मंदिर परिसर सहित इलाके में पड़ाव डाल लिया है।

रामदेवरा कस्बे में स्थित भगवान श्रीकृष्ण के कलियुगी अवतार कहे जाने वाले लोक देवता बाबा रामदेव के मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश भरा पत्र मिलने के बाद राजधानी जयपुर तक हड़कंप मच गया है। देशभर से आने वाले लाखों भक्तों में भी दहशह का माहौल है।

threat-of-bombing-the-world-famous-ramdevra-dham-of-rajasthan-security-agencies-on-alert

आपकों बता दे कि इन दिनों लोक देवता बाबा रामदेव का लक्खी मेला परवान पर है। इस मेले में रोजाना लाखों की तादाद में श्रद्धालु देश व प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए रामदेवरा पहुंच रहे हैं.

Recommended Video

    विश्व प्रसिद्ध आस्था के धाम बाबा रामदेव मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी

    जानकारी सामने आई है कि पोकरण रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के हेड कांस्टेबल को यह पत्र मिला है। इस पत्र से पुलिस प्रशासन को अगवत करा दिया गया है।

    पत्र मिलने के बाद हेड कांस्टेबल ने अपने उच्चाधिकारियों, पुलिस और जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी। वहीं, आपका सेवक के नाम से लिखे इस पत्र में लोक देवता बाबा रामदेव को चढ़ाए जाने वाले घोड़ों में बम छुपाकर ब्लास्ट करने की बात लिखी है।

    पत्र में आगे लिखा है कि आतंकी कपड़े के घोड़े में बम रखकर मंदिर को उड़ा सकते हैं। साथ ही मंदिर परिसर में चढ़ावे के लिए आने वाले घोड़ों की जांच व मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की तलाशी लेकर ही उन्हें प्रवेश दें, ताकि निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सके।

    रेलवे स्टेशन से इस पत्र के मिलने की सूचना के बाद पुलिस व जिला प्रशासन के साथ-साथ सभी सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं। साथ ही एहतियात के तौर पर पोकरण रेलवे स्टेशन समेत रामदेवरा कस्बे और बाबा रामदेव के समाधि स्थल परिसर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

    इतना ही नहीं बाबा रामदेव मंदिर परिसर को भी एहतियात के तौर पर खाली कराया गया है। साथ ही मंदिर परिसर में रखे कपड़े के घोड़ों को भी मंदिर परिसर से बाहर ले जाया गया है।

    एटीएस और बम निरोधक दस्ते को भी सूचना देकर रामदेवरा बुलाया गया है। इसके साथ-साथ रामदेवरा दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां पोकरण रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।

    इस मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया के जरिए सभी से अपील की है कि कोई भी शख्स इस पत्र को आगे शेयर न करें। साथ ही उन्होंने कहा कि रामदेवरा मेले के दौरान पुलिस विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है और सुरक्षा व्यस्थाओं को लेकर पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। वहीं, इस पत्र के मिलने के बाद सुरक्षा इंतजामों को और अधिक चुस्त किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+