Babul Ki Galiyan Pachpadra : देश-विदेश से पीहर लौटीं 1000 बेटियां, जानिए क्या है 'बाबुल की गलियां'?
बाड़मेर के पचपदरा में 12, 13 व 14 जनवरी 2023 को 'बाबुल की गलियां' आयोजन हुआ, जिसके लिए बेटियों के भाइयों-भाभियों ने स्वागत की जोरदार तैयारी की थी। पूरे आयोजन के पीछे दो सगी बहनों की सोच रही।
राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में बाबुल की गलियां फिर खिलखिला उठी हैं। शादी के बाद देश-विदेश जाकर बसीं बेटियां फिर मायके लौट आईं। वो भी सैकड़ों की संख्या में एक साथ। इनमें 90 साल तक की बेटी भी शामिल रहीं। ये सारी बेटियां एक विशेष आयोजन के तहत बाबुल के घर आईं।

पचपदरा में बेटियों का महाकुंभ
जानकारी के अनुसार बाड़मेर के पचपदरा में 12, 13 व 14 जनवरी 2023 को 'बाबुल की गलियां' आयोजन हुआ, जिसके लिए बेटियों के भाइयों-भाभियों ने स्वागत की जोरदार तैयारी की थी। पूरे आयोजन के पीछे दो सगी बहनों की सोच रही। ममता तलेसरा व भावना ढिलड़िया। ममता मुम्बई और भावना इचलकरंजी में रहती हैं।
Recommended Video


दो बहन ममता व भावना ने बनाया प्लान
ममता ने बताया कि पिछले साल एक शादी समारोह में कर्नाटक जाना हुआ। वहां बहन भावना से बातचीत में आइडिया आया कि क्यों ना हम वाट्सएप पर ग्रुप बनाकर पचपदरा की उन बेटियों को जोड़ा जाए जो शादी के बाद दूसरे शहर कस्बे व विदेशों में जाकर बस गईं। महज 15 दिन में ही ग्रुप से पचपदरा की 500 से ज्यादा बेटियां जुड़ गई और देखते ही देखते आंकड़ा एक हजार के पार चला गया।

भाइयों भाभियों ने उठाई तैयारियों की जिम्मेदारी
फिर इन बहनों ने अपने भाइयों से बात की तो तीन दिवसीय आयोजन की जिम्मेदारी भाइयों ने उठाई। भाइयों ने बहनों के स्वागत से लेकर विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों की समस्त तैयारी की। सभी बेटियों ने रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में आयोजन में 1100-1100 रुपए दिए। जब पचपदरा के लोगों को ऐसे अनूठे आयोजन का पता चला तो हर किसी ने रुपए खर्च किए।

स्कूल कॉलेज की सहेलियों भी मिलीं
सूरत से आने वाली त्रिशला भंसाली हो या जोधपुर की उर्मिला सांखला या फिर ऑस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी समेत कई देशों से बेटियां अपने बाबुल के घर पचपदरा पहुंची हैं। जोधपुर से आईं दमयंती नुक्कड़ ने बताया कि उसकी शादी 39 साल पहले हुई थी। आयोजन लाजवाब रहा। अपनों के साथ साथ स्कूल कॉलेज समय की दोस्त भी यहां मिल गईं।

1000 बेटियों के महाकुंभ के कार्यक्रम
- 12 जनवरी
- शाम 6.30 बजे शालीभद्र भवन, नाकोड़ा तीर्थ पर आगमन
- शाम 7.30 बजे पार्श्वनाथ प्रभु की भक्ति संध्या, संघ भवन नाकोड़ा तीर्थ
- रात्रि 11. 30 बजे शालीभद्र भवन नाकोड़ा तीर्थ में रात्रि विश्राम
- 13 जनवरी
- सुबह 7.30 बजे
- देव दर्शन सेवा पूजा, नाकोड़ा तीर्थ
- सुबह 8 बजे
- नाश्ता (शालीभद्र भवन)
- सुबह नौ बजे
- समस्त बेटियों के साथ सामूहिक वरघोड़ा (शालीभद्र भवन से) राजस्थानी परिवेश साफा, चूंदड़ी, बैंड बाजा संगीत के साथ देव दर्शन
- सुबह 11 बजे (संघ भवन)
- मोटिवेशनल स्टोरी-शांतिलाल गुलच्छा
- मोटिवेशन स्पीच-राजेंद्र लूंकड़
- दोपहर 12 बजे
- स्वरूचि भोज (शालीभद्र भवन)
- दोपहर डेढ़ बजे
- पचपदरा रिफाइनरी विजिट
- दोपहर साढ़े तीन बजे
- हाई टी, सांभरा आशापुरा माताजी (साल्ट)
- शाम साढ़े चार बजे
- नव निर्मित जैन नवयुवक मंडल भवन पचपदरा का उद्घाटन
- शाम साढ़े पांच बजे
- स्वरूचि भोज (दशहरा मैदान)
- शाम साढ़े सात बजे
- कल्चरल प्रोग्राम रिश्तों की डोर, ओसवाल भवन
- रात्रि साढ़े 11 बजे
- विश्राम पचपदरा
- 14 जनवरी
- सुबह नौ बजे
- बेटियां द्वारा निर्मित पक्षीघर का
- उद्घाटन
- सुबह दस बजे
- पचपदरा नगर में भव्य शोभायात्रा
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications