राजस्थान में युवती ने चूहे मारने वाली दवा से किया मंजन, अब जान पर बन आई
बारां, 8 जनवरी। राजस्थान के बारां जिले के छीपाबडौद पुलिस थाना इलाके में एक युवती ने गलती से जहर से मंजन कर डाला, जिससे उसकी जान पर बन आई। फिलहाल युवती बारां के अस्पताल में भर्ती है।

मीडिया से बातचीत में छीपाबडौद पुलिस ने बताया कि पंजाबी कॉलोनी के घनश्याम कुमावत की 18 वर्षीय बेटी रेखा कुमावत ने शुक्रवार शाम को दंत मंजन करना चाह रही थी। वह गलती से दंत मंजन की जगह चूहे मारने वाली दवा से मंजन करने लगी।
थोड़ी ही देर में रेखा की तबीयत बिगड़ने लगे। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। पूरा वाक्या जानकार हर कोई चौंक गया। छीपाबडौद हॉस्पिटल के प्राथमिक उपचार देने के बाद रेखा को बारां हॉस्पिटल रैफर किया गया।












Click it and Unblock the Notifications