Chhabra curfew : बारां के छबड़ा में बवाल मचने के तीसरे दिन ऐसे हैं हालात, देखिए अब तक की अपडेट
Baran, Apr 13 : राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा कस्बे में तीसरे दिन भी कर्फ्यू लगा रहा। कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। इंटरनेट, केबल टीवी को भी प्रशासन ने बंद करा रखा है। हालात को देखते हुए कस्बे में एसटीएफ, आरएसी और पुलिस के 1000 से ज्यादा जवान तैनात हैं।

Recommended Video
सोमवार को हुए सांप्रदायिक बवाल के बाद अब तक शांति है, लेकिन प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। छबड़ा के बाजारों और गलियों में सन्नाटा पसरा है। लोग घरों में दुबके हैं। पुलिस ने मुख्य मार्गों को भी बंद कर रखा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सांप्रदायिक बवाल के दौरान हुई आगजनी, तोड़फोड़ से 70 से ज्यादा दुकानों में नुकसान पहुंचा है। वहीं 1 बस समेत 14 से अधिक वाहनों को उप्रदवियों ने या तो जला दिया या उसमें तोड़फोड़ की है।
उपद्रवियों की तरफ से की गई पत्थरबाजी में कई लोग हुए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल है। उपद्रव, लूटपाट और आगजनी को लेकर पुलिस ने आरोपियों की पहचान करना शुरू कर दिया है। अब आरोपियों की धरपकड़, लूटे गए माल की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है।
गौरतलब है कि बारां के छबड़ा कस्बे में शनिवार देर शाम हुई चाकूबाजी को लेकर रविवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। बेकाबू भीड़ ने कस्बे में दुकानें, बसें, बाइक फूंक दीं। लूटपाट भी की। उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की।












Click it and Unblock the Notifications