Lok Sabha Election: सीएम भजनलाल सहित यह दिग्गज नेता आज यहां डालेंगे अपना वोट...जानिए
Lok Sabha Election: राजस्थान सहित देशभर में आज पहले चरण के लोकसभा चुनाव का मतदान होगा। आज सुबह 7 बजे ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलेगी।
मतदाता जिन प्रत्याशियों के लिए मतदान करने जाएंगे जानते है वो प्रत्याशी कौन कहां मतदान करेगा। आज राजस्थान में पहले चरण की 12 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। जिनमें श्रीगंगानगर,बीकानेर,चूरू, नागौर, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, दौसा,करौली-धौलपुर सीटों पर आज मतदान होगा।

लोकसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा और कैबिनेट के मंत्री सहित भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी कहां मतदान करेंगे।
कसभा आमचुनाव 2024 के पहले चरण के तहत शुक्रवार को प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में आमजन के साथ जनप्रतिनिधि भी अपने मत का उपयोग राष्ट्र के निर्माण में करने को तैयार है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 7.30 बजे गेटोर रोड जगतपुरा स्थित नवोदय महिला शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय में मतदान करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी शहर स्थित जनानी ढ्योडी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रात:9 बजे मतदान करेगी।
मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड टेगोर पब्लिक स्कूल में प्रात: 8 बजे बूथ नंबर 264 में, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा अजमेर रोड डीसीएम स्थित लिटिल विंग्स स्कूल में बूथ नंबर 326 पर सुबह 7 बजे तथा कालीचरण सराफ आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में बूथ नंबर 124 में प्रात: 8 बजे मतदान करेंगे।
शहर के हवामहल विधायक बाल मुकुंदाचार्य प्रात : 7 बजे हाथोज बालाजी मंदिर के नजदीक स्थित राजकीय संस्कृत स्कूल में बूथ संख्या 130 में मतदान करेंगे।
जयपुर सांसद रामचरण बोहरा प्रातः 9 बजे राजकीय बालिका विद्यालय दुर्गापुरा में बूथ नंबर 123 पर मतदान करेंगे। अलवर सांसद महंत बाबा बालकनाथ अलवर शहर स्थित ब्रिकी कर कार्यालय मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे। राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवाडी सुबह 10 बजे श्याम नगर स्थित मॉयआन स्कूल में मतदान करेंगे।
पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी सुबह 9 बजे विवेक विहार स्थित सेंड ड्यूंस स्कूल में मतदान करेंगे। जयपुर शहर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा प्रात: 9 बजे गणगौरी बाजार चौगान स्टेडियम स्थित आदर्श बालिका विद्यालय में मतदान करेगी।
दौसा से भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीना बस्सी स्थित कल्याणगंज बूथ संख्या 42 में तथा जयपुर ग्रामीण भाजपा प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह शाहपुरा महिला महाविद्यालय में बूथ संख्या 179 में प्रात: 10 बजे मतदान करेंगे।
सीकर से भाजपा प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती सुबह 7:30 बजे बूथ नंबर 219 पिपराली स्थित वालाना जोहड़ा की सरकारी स्कूल में मतदान करेंगे।
खंडेला विधायक सुभाष मील सौथलिया ग्राम में बूथ नंबर 182 पर सुबह 7:30 बजे तथा नागौर से भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा नागौर की रतन बहन स्कूल में प्रात: 7.30 बजे मतदान करेंगी। चूरू से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझडिया बूथ संख्या 255 तारानगर विधानसभा के जयपुरिया रवालमा में मतदान करेंगे।
बीकानेर प्रत्याशी अर्जुन मेघवाल किस्मीदेसर स्थित राजकीय विद्यालय, गंगानगर से प्रत्याशी प्रियंका बालान अनुपगढ के वार्ड नंबर 8 वेयर हाउस के पास स्थित मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications