Mahashivratri 2024: राजस्थान में एक ऐसा शिवालय जहां शिव के अंगूठे की होती है पूजा,जानिए आप भी
Mahashivratri 2024: देशभर में आज भगवान भोले की धूम धाम से पूजा अर्चना की जा रही है। शिवालयों में आज सुबह से भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है।
राजस्थान के माउंट आबू में दुनिया का इकलौता ऐसा शिवालय है जहां शिव के अंगूठे की पूजा होती है। माउंट आबू के अचलेश्वर महादेव मंदिर में आज यह पूजा की जा रही है।

कहते है कि भगवान शिव ने अपने दाहिने पैर का अंगूठा माउंट आबू की अर्बुदा पर्वत को आंचल और काशी से फैलाया था इसलिए माउंट आबू को अर्थ काशी कहा जाता है।
यहां पर महाशिवरात्रि पर शिव के अंगूठे की भव्य पूजा होती है। माउंट आबू के इस प्रसिद्ध शिव मंदिर जो पौराणिक है शिव पुराण और स्कंद पुराण दोनों में माउंट आबू के इस ऐतिहासिक मंदिर के महत्व की जानकारी मिलती है।
कहते है कि माउंट आबू में शिवरात्रि और सावन में दर्शन करने से आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है।
शिवरात्रि का पर्व आज पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। सब लोग अपने अपने रीति रिवाज से पूजा अर्चना कर भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते है।
शिव भोलेनाथ के बारे में कई किवदंतिया है। लेकिन माउण्ट आबू में परमात्मा शिव की अराधना अलग ही तरीके से की जाती है।
यहॉं ब्रह्माकुमारीज संस्थान में दुनिया कई देशों से आने वाले लोग परमात्मा शिव की पूजा अलग ही तरीके से करते है। यंहा इन दिनों रसिया, जापान, यूक्रेन, यूके समेत कई देशों के शिवभक्त पहुचे हैं।
यहां की मान्यता है कि परमात्मा शिव भोलेनाथ है। यदि हम उनके उपर अपने अन्दर की बुराइयों को चढ़ाये तो वे सहज ही प्रसन्न होकर हमारे जीवन में अच्छाइयां भर देते है।
यही वजह है कि यहां आने वाले देश दुनिया से लोग घंटों में परमात्मा शिव की अराधना खुली आंखों से करते है। साथ ही उनका स्मरण करते हुए अपने अन्दर की बुरी आदतों को उनके उपर अर्पण करने की मन्नते मांगते है।
शिवलिंग के चारों ओर बैठकर ओम के मंत्रोच्चार के साथ ही पुष्प अर्पित करते है। यहां के लोगों की मान्यता है कि परमात्मा शिव ही हमारे जीवन को श्रेष्ठ और सुखी बना सकते है।
यही वजह है कि जो लोग परमात्मा शिव पर इस भाव से मन्नते मांगते है अथवा ध्यान करते है उनके जीवन में अप्रत्याशित बदलाव आता है। इसलिए सालों से बड़ी संख्या में लोग माउण्ट आबू का रुख करते है।












Click it and Unblock the Notifications