सचिन पायलट के मुद्दों के समाधान के लिए समिति कर रही अपना काम- कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल

राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच पिछले साल हुए गतिरोध को लेकर मीडिया से बातचीत में कहा कि, पायलट द्वारा उठाए गए मुद्दों के लिए समिति अपना काम कर रही है।

नई दिल्ली। स्थानीय मुद्दों को जानने के लिए बुधवार को राजस्थान के जयपुर पहुंचे कांग्रेस संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल (kc venugopal) ने सचिन पायलट (Sachin Pilot) और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के बीच पिछले साल हुए गतिरोध को लेकर मीडिया से बातचीत में कहा कि, पायलट द्वारा उठाए गए मुद्दों की जांच के लिए जो समिति बनाई गई थी, वह अपना काम कर रही है।

KC Venugopal

आपको बता दें कि गत वर्ष जुलाई-अगस्त के महीने में सचिन पायलट और उनके समर्थक 18 अन्य कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया था। जिसको लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि समिति इस विषय पर अपना काम कर रही है। हालांकि, वह इस विषय पर ज्यादा कुछ बोलने से बचते दिखे।

यह भी पढ़ें: बिहारः PM मोदी की फोटो वाली पतंगों का लोगों में बढ़ा क्रेज, खूब हो रही है बिक्री

उन्होंने अपने जयपुर आने की वजह बताते हुए कहा कि, "हम आगामी सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर राज्य सरकार से फीडबैक और इनपुट लेने आए थे।" अपने इस दौरे पर वेणुगोपाल ने सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा से भी मुलाकात की।


आपको बता दें कि सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत खेमे के बीच पिछले साल हुए इस राजनीतिक गतिरोध के बाद पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस प्रमुख के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। पायलट द्वारा गहलोत सरकार पर उठाए गए सवालों का कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए नामित न किया जाना माना जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+