सरकारी स्कूल में शिक्षिका ने बांटी धर्म विशेष बुक, ग्रामीणों व स्टूडेंट ने किया विरोध प्रदर्शन

भीलवाड़ा, 3 मार्च। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले आसींद विधानसभा क्षेत्र के रूपपूरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापिका निर्मला कामड़ ने हिंदुइज्म बुक वितरण की। बुक वितरण करने के साथ-साथ ही हिंदू विरोधी जानकारी देने का आरोप लगाते हुए स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद रूपपुरा गांव में माहौल गरमा गया।

छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया

छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया

ग्रामीणों समेत स्कूली छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन की जानकारी विद्यालय स्टाप ने आसींद थानाधिकारी हरीश सांखला को दी। थानाधिकारी हरीश सांखला तहसीलदार बेनी प्रसाद सरगरा अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भवर लाल सेन विद्यालय पहुंचे। 4 घंटा की समझाइश के बाद मामले को शांत किया गया।

तुरंत प्रभाव से एपीओ के आदेश जारी किए

तुरंत प्रभाव से एपीओ के आदेश जारी किए

ग्रामीणों की मांग रही कि अध्यापिका निर्मला कामड़ को निलंबित किया जाए। निलंबन को लेकर विद्यालय के बाहर महिला-पुरूष समेत छात्र-छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्माराम चौधरी ने तुरंत प्रभाव से एपीओ के आदेश जारी किए।

जांच टीम गठित कर ली गई

जांच टीम गठित कर ली गई

अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवर लाल सेन ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार जांच टीम गठित कर ली गई है। विभागीय जांच के अनुसार अध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अध्यापिका की शिकायत आने पर इसे एपीओ कर मांडल लगाया गया है। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

भगवान पर गलत टिप्पणियां

इधर, स्कूल के बच्चों ने आरोप लगाते हुए बताया कि अध्यापिका द्वारा हिंदू विरोधी जानकारी पढ़ाई के दौरान क्लास में दी जाती थी। भगवान पर गलत टिप्पणियां कर छात्रों को पढ़ाया जाता था और यदि इसकी शिकायत बाहर करने पर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी जाती थी। फिलहाल अध्यापिका निर्मला कामड़ को तुरत प्रभाव से विद्यालय छोड़ कर मांडल के आदेश जारी कर दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+