Rajasthan : जैसलमेर बॉर्डर पर BSF ने पकड़ा संदिग्‍ध पक्षी, पैर में छल्‍ले पर लिखा मिला अबू धाबी

भारत पाकिस्‍तान पर सीमा पर बसे राजस्‍थान के जैसलमेर जिले में सरहद पार से संदिग्‍ध पक्षियों के आने का सिलसिला जारी है। अब सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक विदेशी पक्षी को पकड़ा है। खास बात है कि इसके पंजों पर एक टैग लगा हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।

jaisalmer news

जैसलमेर सीमा पर पकड़े संदिग्‍ध पक्षी के एक पैर में छल्‍ला डला है, जिस पर अबू धाबी लिखा हुआ है। पक्षी के पैर में छल्‍ले के क्‍या मायने इसका पता जांच में चल सकेगा। बता दें कि इससे पहले कई संदिग्‍ध पक्षी पकड़े जा चुके हैं।

पिछले दिनों भारत-पाक सीमा पर जैसलमेर जिले के नाचना इलाके की विष्णु की ढाणी में ग्रामीणों ने एक ऐसे पक्षी को पकड़ा जिसके पंजों में टैग हुए थे। सीमा सुरक्षा बल की 87 बटालियन के कमांडेंट रणबीर सिंह के अनुसार उस समय ग्रामीणों की सूचना पर संदिग्‍ध पक्षी को कब्‍जे में लिया गया था।

उल्‍लेखनीय है कि भारत पाकिस्‍तान की 1070 किलोमीटर सीमा राजस्‍थान से लगती है। इसमें में राजस्‍थान के श्रीगंगानगर से 210 किमी, बीकानेर से 168 किमी, जैसलमेर से 464 किमी व बाड़मेर से 228 किमी गुजरती है।

राजस्‍थान बॉर्डर पर पाकिस्‍तान की अक्‍सर नापाक हरकतें होती रहती हैं। सीमावर्ती इलाकों में कभी संदिग्‍ध पक्षी तो कभी ड्रॉन दिखे हैं। पाक को उसकी हर नापाक हरकत का भारतीय सैनिक की मुस्‍तैदी से कड़ा जवाब मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+