हरियाणा से लापता युवक 10 साल बाद राजस्थान में मिला, देखें मां-बेटे के मिलन का इमोशनल VIDEO

भरतपुर, 22 जनवरी। घर के दरवाजे पर हल्की सी आहट भी होती तो आंखों की पुतलियां चौड़ी हो जाती थीं। इस उम्मीद में कि लापता बेटा सनी आया होगा या कोई उसकी खैर खबर लाया होगा, मगर फिर यहां आलम जगजीत सिंह की उस गजल की तरह हो जाता था, जिसके बोल हैं 'चिट्ठी ना कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए'

हरियाणा के कैथल से हुआ लापता

हरियाणा के कैथल से हुआ लापता

हर किसी को झकझोर देने वाली यह पीड़ा हरियाणा के कैथल के एक परिवार ने बीते दस साल भोगी, मगर अब सनी सकुशल मिल गया है। बेटे को लेने मां राजस्थान के भरतपुर स्थित अपना घर आश्रम पहुंची तो दस साल बाद मां-बेटे के मिलन ने हर किसी को भावुक कर दिया। यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई करके लौटा था

ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई करके लौटा था

दरअसल, हरियाणा के कैथल शहर की कमल कॉलोनी निवासी सनी ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने गया था। वापस आया तो मानसिक संतुलन खो चुका था। अक्सर घर से बिना बताए निकल जाता था। 10 साल पहले एक दिन सन्नी वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खूब तलाश की।

पिता की हो चुकी है मौत

बेटे की तलाश करते करते पिता की मौत हो गई और मां रविंद्र कौर की रो-रोकर आंखें पथरा गई। मंदिरों व गुरुद्वारे में भी सनी की खूब तलाश की गई। बीते दस साल में ऐसी कोई शाम नहीं बीती जब मां ने बेटे सनी को याद नहीं किया हो।

Recommended Video

    Rajasthan से BJP MP Ranjeeta Koli को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, जानिए क्या है वजह | वनइंडिया हिंदी
     दिल्ली में मिला था टीम को

    दिल्ली में मिला था टीम को

    मानसिक संतुलन खो चुका सनी इधर-उधर भटकता दिल्ली पहुंच गया। दिल्ली में सनी लावारिस हालत में एक सामाजिक संस्थान को मिला। उस संस्थान ने सनी को राजस्थान के भरतपुर स्थित अपना घर आश्रम पहुंचा दिया। यहां से संस्था वालों ने सनी के परिजनों तक उसकी सूचना पहुंचाई।

     पांच दिन पहले हुई बहन की शादी

    पांच दिन पहले हुई बहन की शादी

    रविंद्र कौर ने बताया कि अभी पांच दिन पहले ही सनी की बहन की शादी हुई। शादी में भी बेटे का इंतजार किया था। कौर कहती हैं कि उसे उम्मीद

    थी कि उसका बेटा सनी जिंदा है और वो एक दिन जरूर घर लौटेगा। दस साल बाद बेटे को देखकर मां रविंद्र कौर फूट-फूटकर रोई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+