Rajasthan Missing Person: 24 साल से लापता बेटा ढाबे पर काम करता मिला, 14 की उम्र में क्‍यों छोड़ा था घर?

धौलपुर के कीर्तिराम बघेल का बेटा नित्यकिशोर उर्फ सुनील 1999 में घर से लापता हो गया था। अब दौसा में नेशनल हाईवे पर संचालित ढाबे पर काम करता मिला।

sunil missing Rajasthan 24 year

दरवाजे पर किसी के आने की आहट भी होती तो आंखों की पुतलियां इस उम्‍मीद में चौड़ी हो जाती थीं कि नित्‍यकिशोर उर्फ सुनील आया होगा या फिर कोई उसकी खैर खबर लाया होगा, मगर बाद में यहां माहौल जगजीत सिंह की उस गजल की तरह हो जाता था, जिसके बोल हैं 'चिट्ठी ना कोई संदेश जाने वो कौनसा देश जहाँ तुम चले गए' यह पीड़ा राजस्‍थान जिला मुख्‍यालय पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी कीर्तिराम बघेल के परिवार की है।

दरअसल, कीर्तिराम बघेल का 24 साल से लापता बेटा नित्‍यकिशोर उर्फ सुनील मिल गया है। यह दौसा में नेशनल हाईवे पर ढाबे पर काम करता मिला है। साल 1999 में सुनील ने महज 14 साल की उम्र में छोड़ दिया था। अब 24 साल बाद खुद को दुबारा अपनों के बीच पाकर पूरे परिवार के आंखों से खुशी के आंसू बह निकले।

सबसे पहले जानिए कि आखिर नित्‍यकिशोर ने घर क्‍यों छोड़ा? 1999 में आठवीं कक्षा में फेल हो जाने पर नित्‍यकिशोर को पिता ने डांट दिया था। पिता की डांट से नाराज नित्‍यकिशोर ने घर छोड़ दिया। कई जगह काम करता रहा और आखिर में दौसा के इस ढाबे पर पहुंचा, जहां से उसकी घर वापसी हुई है।

अब जानिए कि दौसा के ढाबे से नित्‍यकिशोर की घर वापसी कैसे हुई? दौसा जिले के मानपुर थानाधिकारी सीताराम सैनी के अनुसार पुलिस ने ढाबों की जांच के लिए अभियान चलाया था। इसी दौरान 27 मई को नेशनल हाईवे पर संचालित ढाबे पर जांच करने पहुंचे। वहां नित्‍यकिशोर काम करता मिला। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने खुद को धौलपुर जिले के जाटोली निहालगंज निवासी सुनील बताया, मगर सुनील व अपने घर का एड्रेस के बारे में दस्‍तावेज नहीं दिखा सका।

इस पर मानपुर पुलिस थाने के हेड कांस्‍टेबल पुष्‍पेंद्र ने धौलपुर जिले के निहालगंज पुलिस थाने में कॉल करके सुनील की डिटेल की सच्‍चाई जाननी चाही। जवाब मिला कि निहालगंज पुलिस थाने इलाके में इस नाम-पते का कोई शख्‍स नहीं है। इधर, मानपुर पुलिस ने सुनील से दुबारा पूछताछ की तो उसने इस बार खुद को गांव लोहारी निवासी सुनील बताया।

इस पर पुलिस ने लोहारी पुलिस चौकी के कांस्‍टेबल धारा सिंह के जरिए गांव के रमाशंकर से पूछताछ की। रमाशंकर ने बताया कि सुनील उनके यहां के कीर्तिराम बघेल का लड़का है, जो 24 साल से लापता है। उसका वास्‍तविक नाम नित्‍यकिशोर है। घर पर सुनील भी बुलाते हैं। इस आधार पर पुलिस ने नित्‍य किशोर के घर वालों को सूचना दी।

29 मई 2023 को दौसा के मानपुर पुलिस थाना पहुंचे और बेटे को अपने साथ घर ले गए। पुलिस पूछताछ में सुनील ने बताया कि आठवीं में फेल होने पर डांट से नाराज होकर वह धौलपुर से श्रीगंगानगर आकर मजदूरी करने लगा। फिर जयपुर आकर होटलों में काम किया। पिछले कई दिनों से जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दौसा जिले के मानपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर काम करने लगा।

उधर, परिजनों ने नित्‍यकिशोर की खूब तलाश की थी। उसे राजस्‍थान और हरियाणा में कई जगहों पर ढूंढा। 29 जनवरी 1999 को कोतवाली पुलिस थाना धौलपुर में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+