Rajasthan: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने हत्‍या से पहले कांग्रेस आलाकमान को क्‍या मैसेज दिया?

Sukhdev Singh Gogamedi Last Tweet: श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्‍यक्ष सुखदेव सिंह हत्‍याकांड की FIR में पूर्व सीएम अशोक गहलोत व राजस्‍थान डीजीपी का भी जिक्र है। इन पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जान को खतरे का पता लगने के बावजूद उनको सुरक्षा नहीं दी गई।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर को 2023 को जयपुर में गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। हत्‍या की वारदात को ऐसे समय में अंजाम दिया गया जब राजस्‍थान में सत्‍ता परिवर्तन हो रही है। चुनाव की नतीजे आ चुके हैं। भाजपा जीत चुकी है और नए सीएम का ऐलान होना बाकी है।

Sukhdev Singh Gogamedi wife name

ऐसे में कई लोगों के जेहन में सवाल उठता है कि आखिर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी किस पार्टी से जुड़े हुए थे? कौनसी सरकार को सपोर्ट करते थे? इसका जवाब सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की ओर से की गई आखिरी पोस्‍ट से मिल सकता है, जिसमें वे कांग्रेस आलाकमान से राजस्‍थान कांग्रेस की शिकायत करते नजर आ रहे हैं।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने आखिरी ट्वीट में लिखा कि 'राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 हुए हैं। इसमें कांग्रेस की गलत टिकट वितरण व करणी सेना की अनदेखी करने के कारण शर्मनाक हार हुई है। हमारे विधानसभा क्षेत्र भादरा में कुल 3669 में रह गई। पांचवें नंबर पर रही है। आलाकमान को ध्यान देना चाहिए। Shri rashtriy Rajput karni Sena karyalay Jaipur Rajasthan'

Sukhdev Singh Gogamedi Last Tweet

यह भी पढ़ें- VIDEO: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मारने वालों की पूरी कुंडली, जानिए हत्‍या के बाद किस रास्‍ते से कहां गए?

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 3 दिसंबर को मतगणना के बाद शाम छह बजे किया गया यह ट्वीट अब सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या के बाद खूब वायरल हो रहा है। ट्वीट के कमेंट में लोग सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को नमन करने के साथ ही उनको ट्रोल भी कर रहे हैं।

बता दें कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी और मकराना निवासी रोहित राठौड़ ने जयपुर के श्‍याम नगर स्थित सुखदेव सिंह राठौड़ के घर आकर उनको गोली मार दी थी। हत्‍या के बाद सोशल मीडिया में लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के रोहित गोदारा द्वारा जिम्‍मेदारी लेने की पोस्‍ट वायरल हुई है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan: सुखदेव सिंह की पार्थिव देह पंचतत्‍व में विलीन, 'दादा अमर रहे' के नारों से गूंजा गांव गोगामेड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+