VIDEO: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मारने वालों की पूरी कुंडली, जानिए हत्‍या के बाद किस रास्‍ते से कहां गए?

Sukhdev singh Gogamedi ki hatya Kisne ki: श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्‍यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को अंतिम विदाई दे दी गई है। 5 दिसंबर 2023 को जयपुर के श्‍याम नगर में गोली मारकर सुखदेव सिंह की हत्‍या कर दी गई है। (वीडियो नीचे)

हत्‍या के दो आरोपी नागौर के मकराना निवासी रोहित राठौड़ व हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी की तलाश जारी है। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया कि जयपुर में गोगामेड़ी की हत्‍या के बाद बस से डीडवाना पहुंचे। फिर टैक्‍सी से सुजानगढ़ होते हुए पहुंचे। उसके बाद नोखा से दिल्‍ली जाने वाली बस में बैठ गए।

Sukhdev singh Gogamedi ki hatya Kisne ki

7 दिसम्‍बर को सुखदेव सिंह के पैतृक गांव गोगामेड़ी हनुमानगढ़ में अंतिम संस्‍कार किया गया, जिसमें राजस्‍थान से हजारों लोग पहुंचे। लोगों ने 'दादा अमर रहे, हत्‍यारों को फांसी दो' के नारे से पूरे गोगामेड़ी को गूंजा दिया। तीन चचेरे भाइयों ने सुखदेव सिंह की चिता को मुखाग्नि दी।

राजस्‍थान पुलिस के एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने सुखदेव सिह की हत्‍या के आरोपी रोहित राठौड़ व नितिन फौजी पर पांच-पांच लाख रुपए का ईनाम रखा गया है। उधर, एडिशनल कमिश्‍नर कुंवर राष्‍ट्रदीप के आदेश पर गोगामेड़ी के परिवार, परिचित अजीत सिंह व गनमैन नरेंद्र व एक अन्‍य गवाह को सुरक्षा प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें- Sukhdev Gogamedi: क्‍या हत्‍या से पहले राजस्‍थान में 500 सुखदेव सिंह तैयार कर गए गोगामेड़ी?

सुखदेव सिंह की हत्‍या का आरोपी रोहित राठौड़

रोहित राठौड़ नागौर जिले के मकरना इलाके में जूसरी निवासी गिरधारी सिंह का बेटा है। गिरधारी सिंह आर्मी से रिटायर हो चुके हैं। इनका परिवार बीते 30 साल से जयपुर में रह रहा है। गांव जूसरी में इनका पुराना मकाना है, जहां कोई नहीं रहता। अविवाहित रोहित पर नाबालिग से दुष्‍कर्म और आर्म्‍स एक्‍ट समेत पांच मामले दर्ज हैं। यह जेल भी जा चुका है।

सुखदेव सिंह की हत्‍या का आरोपी नितिन फौजी

दूसरा आरोपी नितिन फौजी हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव दौंगड़ा जाट का रहने वाला है। 2019 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। इसका भाई विकास भी फौजी है। दोनों अलवर में पोस्‍टेड हैं। आठ नवंबर 2023 को नितिन दो दिन का अवकाश लेकर घर आया था। अगले दिन दोस्‍तों के साथ बाहर घूमने गया तब पुलिस की गाड़ी से एक्टिडेंट हुआ तो फरार हो गया था। 10 नवंबर को इसके खिलाफ महेंद्रगढ़ सदर पुलिस थाने में हत्‍या का प्रयास का मामला दर्ज हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+