Rajasthan: सुखदेव सिंह की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन, 'दादा अमर रहे' के नारों से गूंजा गांव गोगामेड़ी
Sukhdev Singh Gogameri Ka Antim Sanskar: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का आज 7 दिसंबर 2023 को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव गोगामेड़ी में गुरुवार दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया। 5 दिसंबर 2023 सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
गोगामेड़ी में सुखदेव सिंह की अंतिम यात्रा में लोगों का सैलाब उमड़ा। लोगों ने 'दादा अमर रहे' के नारों से गोगामेड़ी को गूंजा दिया। इससे पहले जयपुर से लाई गई सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए घर पर रखा गया था।

पैतृक गांव गोगामेड़ी में शाम साढ़े पांच बजे सुखदेव सिंह का दाह संस्कार किया गया। उनके तीन चचेरे भाइयों ने चिता को मुखाग्नि दी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के अंतिम संस्कार के मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
Recommended Video
उधर, राजस्थान पुलिस सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के आरोपी मकराना निवासी रोहित राठौड़ और हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी की तलाश कर रही है। उन पर पांच लाख रुपए का ईनाम भी रखा गया है। पुलिस की टीमें राजस्थान, हरियाणा व मध्य प्रदेश में दबिश दे रही हैं।
बता दें कि सुबह पौने सात बजे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पार्थिव देह राजपूत सभा भवन में रखी थी। यहां समाज के लोगों को श्रद्धांजलि दी। फिर गोगामेडी तक के रास्ते में भवानी निकेतन मुख्य द्वार, चौमू, रींगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, चूरू, तारानगर, साहवा, भादरा में पार्थिह देह वाहन पांच-दस मिनट रुका था। इस दौरान लोगों ने यात्रा पथ पर पुष्प अर्पित किए।
इन मांगों पर सहमति
-शूटरों को तत्काल पकड़ा जाए। लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा व अन्य आरोपियों पर कार्रवाई हो। जांच एनआईए से कराई जाए और मामला फास्टट्रैक कोर्ट में चले। गोगामेड़ी को सुरक्षा नहीं देने में लापरवाही बरतने वाली अफसरों की जांच रिटायर्ड जज से हो।
-परिवार को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी दी जाए। अजीत के परिवार को भी मदद मिले।
-सुखदेव के पिरवार को जयपुर कमिश्नरेट व हनुमानगढ़ में सुरक्षा और हथियार लाइसेंस दिए जाए।
-सुखदेव हत्याकांड से संबंधित सभी गवाहों को सुरक्षा दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications