Manju Dhaka: शादी के 18 साल बाद पढ़ाई कर पाई 8 डिग्रियां, बेटे के साथ पास की ऑल इंडिया बार परीक्षा
Manju Dhaka success story Sikar: राजस्थान के सीकर जिले के गांव बादूसर निवासी मंजू ढाका ने शादी के बाद छूटी पढ़ाई फिर से शुरू की और मंगलवार को घोषित ऑल इंडिया बार परीक्षा में अपने बेटे के सफलता हासिल की।

Manju Dhaka Sikar Rajasthan: शादी के बाद ज्यादातर महिलाएं खुद को चूल्हा-चौका तक ही सीमित कर लेती हैं। पढ़ाई भी छोड़ देती हैं, मगर इस मामले में मंजू ढाका की कहानी मिसाल है। इन्होंने न केवल चूल्हा-चौका व बच्चों की जिम्मेदारी बखूबी संभाली बल्कि पढ़ाई भी फिर से शुरू की। नतीजा ये कि शादी के 18 साल बाद मंजू ने फिर से किताबें उठाईं और 8 डिग्रियां हासिल कर ली।
मंजू की शिक्षा वाली इस कहानी में सबसे यादगार पल तो इसी मंगलवार को उस वक्त आया जब ऑल इंडिया बार परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। मंजू ने ऑल इंडिया बार परीक्षा पास कर ली। वो भी अपने बेटे के साथ ही।
Recommended Video

बता दें कि साल 1990 को मंजू ढाका ने आठवीं कक्षा पास की थी। साल 1991 में इनकी शादी एडवोकेट बाबूलाल ढाका के साथ हुई। इनका बेटा जयराम अब 25 साल का हो चुका है।
पढ़ाई छूटने के 18 साल बाद मंजू ने साल 2009 में ससुराल में रहकर पढ़ाई की और गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर हरिद्वार (उत्तराखंड) से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद मंजू के शिक्षा के प्रति ऐसी लगन लगी कि आठ डिग्रियां हासिल कर डाली।
मंजू ने एसएस इंस्टीटयूट ऑफ वुमेन हेल्थ वर्कर ग्वालियर से एएनएन की परीक्षा पास की। फिर सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में निजी अस्पताल में बतौर नर्स सेवाएं दी। साल 2011 में सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा भी उत्तीर्ण की।
साल 2016 में उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री ली। साल 2019 में जेजेटी से एलएलबी की और साल 2021 में एलएलएम की। फिर राजस्थान बार काउंसिल जोधपुर में रजिस्ट्रेशन करवाया और और अब ऑल इंडिया बार परीक्षा पास की। इसी साल बेटे जयराम ने भी यही परीक्षा उत्तीर्ण की है।
बता दें कि मंजू ढाका गांव जेठवा का बास के रणवा परिवार की बेटी है। एडवोकेट पति बाबूलाल ढाका के साथ रिद्वि सिद्वि नगर में रह रही है। बड़ा बेटा जयराम पढ़ाई कर रहा है। छोटा बेटा हिमांशु एथलीट है। कई इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है।












Click it and Unblock the Notifications