Rajasthan: उदयपुर में छात्र देवराज की हत्या का मामला, पांचवें दिन कैसा है माहौल, जानिए ताजा हालात

Udaipur Devraj Murder Case News: राजस्थान के उदयपुर में 10वीं कक्षा के छात्र देवराज की चाकू से हमले में मौत के बाद आज कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार हो गया। दूर दराज में बैठे लोग, देशी और विदेशी मेहमान अब यह जानना चाहते है कि वहां माहौल कैसा है?

आज उदयपुर शहर में दिनभर पुलिस का भारी जाप्ता चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। सभी वर्गों और समुदाय के लोगों ने प्रशासन ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। जिसका सीधा असर शहर की सड़कों, बाजारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर देखने को मिला।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार शहर की कानून व्यवस्था को लेकर पैनी नजर बनाए हुए है। कोशिश की जा रही है कि जल्द ही आमजन का जनजीवन पटरी पर लौटे।

case-of-murder-of-student-devraj-in-bharatpur-rajasthan-how-is-the-atmosphere-after-five-days

आपकों बता दे कि उदयपुर झीलों की नगरी है और यहां देशी और विदेशी लाखों पर्यटक मानसून के मौके पर आते है। होटल व्यवसाय से लेकर बाजारों में लोगों की आय का मुख्य जरिया है। ऐसे में आज की तस्वीरों के बाद प्रशासन ने उम्मीद जताई है अब शहर की व्यवस्था पटरी पर लौट आई है।

16 अगस्त को स्कूली छात्र देवराज पर उसके सहपाठी छात्र द्वारा चाकू से हमला करने के बाद गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद झीलों की नगरी उदयपुर में बवाल हो गया। ऐसा बवाल जिसकी तस्वीरें देख हर कोई सहम गया।

बवाल होना भी लाजमी था एक स्कूली छात्र को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतारा गया था। चार दिन जिंदगी से जंग हारने के बाद आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उसका अंतिम संस्कार हुआ।

उदयपुर शहर से एक बार फिर शांति और सौहार्द की मिसाल पेश की गई है। स्कूली बच्चों के विवाद में चाकू के वार से घायल छात्र देवराज की मौत के बाद आमजन का गुस्सा थोड़ा ठंडा पड़ गया है। लोगों ने धैर्य का परिचय देते हुए शहर की कानून व्यवस्था पटरी पर खड़ी कर दी है।

प्रशासन और पुलिस के माकूल बंदोबस्त के चलते पूरे शहर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। मृत छात्र का मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, आईजी अजयपाल लांबा, जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल सहित सभी अधिकारी माहौल पर कड़ी नजर बनाए रखे।

आपकों बता दे कि घायल छात्र देवराज का एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई थी। अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने परिजनों व आमजन की समझाइश की। मंगलवार सुबह छात्र का शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

परिजन शव लेकर निवास पर पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में एकत्र लोगों ने पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशन में पुलिस ने शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बंदोबस्त किए। अंतिम यात्रा अशोक नगर स्थित मुक्तिधाम पहुंची। वहां विधिपूर्वक शव का अंतिम संस्कार किया गयां।

इस दौरान आईजी अजयपाल लांबा, एसपी योगेश गोयल, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, एडीएम प्रशासन राजीव द्विवेदी, युडीए ओएसडी जितेंद्र सोनी, एसडीएम गोगुन्दा नरेश सोनी, सहायक कलक्टर रमेशचंद्र सिरवी, मावली एसडीएम मनसुख डामोर, रसद अधिकारी गितेश मालवीय सहित तमाम अधिकारी मुस्तैद रहे।

वहीं सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उप महापौर पारस सिंघवी, समाजसेवी प्रमोद सामर, रविन्द्र श्रीमाली, चंद्रगुप्तसिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिघि भी उपस्थित रहे।

कब खुलेंगे स्कूल-कॉलेज ?

शहर में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन ने ऐहतियातन मंगलवार को भी स्कूल-कॉलेज में अवकाश घोषित किया था। मंगलवार को जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर बुधवार से स्कूल-कॉलेज यथावत संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+