विदेशी प्रेमी-प्रेमिका इस खास जगह पहुंचते ही बोले-'चल यहीं पर कर लेते हैं शादी', 8 साल से चल रहा था अफेयर

जैसलमेर। सात समंदर पार से रेत का समंदर देखने और दिल की झरोखे सी हवेलियों को निहारने आया एक जोड़ा यहां की आबो-हवा का दीवाना हो गया और हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे से सात फेरों के बंधन में बंध गया। यह राजस्थान घूमने आया तो प्रेमी-प्रेमिका बनकर था, मगर पति-पत्नी बनकर लौटा।

बार्सिलोना स्पेन निवासी इवान और क्लाउडिया ने की शादी

बार्सिलोना स्पेन निवासी इवान और क्लाउडिया ने की शादी

जानकारी के अनुसार बार्सिलोना स्पेन निवासी इवान और क्लाउडिया के बीच 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जून 2019 में दोनों भारत भ्रमण पर आए। इवान पेशे से बॉक्सर और क्लाउडिया फैशन डिजाईनर है। भारत भ्रमण करते करते यह जोड़ा राजस्थान की स्वर्णनगरी जैसलमेर पहुंचा तो यहां की संस्कृति इन्हें खासी रास आई तो इन्होंने तय किया कि क्यों ना वे भी जैसलमेरी स्टाइल में शादी कर लें।

स्थानीय लोगों की मदद से हुई शादी

स्थानीय लोगों की मदद से हुई शादी

दोनों ने स्थानीय ब्लैक पेपर टूर्स के मालिक अकरम ख़ान से हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने युगल के लिए वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जैसलमेर के पुष्करणा बेरा में दोनों की हिन्दू रीति रिवाज से शादी हुई। भारतीय परम्परा के अनुसार इवान और क्लाउडिया शादी के बंधने पर इनकी खुशी देखते ही बनी।

शादी के बाद जैसलमेर का शुक्रिया अदा

शादी के बाद जैसलमेर का शुक्रिया अदा

दोनों ने जैसलमेर के लोगों का अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए शुक्रिया अदा किया। शादी में क्लाउडिया ने राजस्थानी दुल्हन की वेशभूषा पहनी वहीं इवान को पगड़ी और धोती कुर्ता पसंद आया। स्थानीय पंडित भाउसा महाराज ने चार फेरे और सात वचन दिलाकर शादी के बंधन में बाँध दिया। इस मौके पर स्पेनिश गाइड प्रदीप सिंह महेचा, इमरान खान, वाजिद अली और शिवकुमार का भी खासा सहयोग रहा।

Spain Tourist get married in Jaisalmer By Rajasthani tradition
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+