राजस्थान में बेटे ने डॉक्टर पिता पर किया फायर, क्लीनिक पर आए दस साल के बच्चे को लगी गोली

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले की कोतवाली थाना इलाके के भामतीपुरा चौराहे पर शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब अपने निजी क्लीनिक पर जिला अस्पताल के डॉक्टर महेश राठौर के पुत्र आदित्य राठौर ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

Son Fire on dholpur Hospital doctor in Rajasthan

आरोपी पुत्र द्वारा की गई फायरिंग में डॉक्टर राठौर तो बाल-बाल बच गए, लेकिन क्लीनिक पर डॉक्टर राठौर को दिखाने आए 10 वर्षीय बच्चे के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, आरोपी युवक फायरिंग के बाद पर्ची फेंककर दहशत फैलाकर मौके से फरार हो गया। पर्ची में आरोपी पुत्र ने पचास हजार रुपये, गाड़ी और मकान की मांग करते हुए एक महीने का समय दिया है। मांग नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी है।

फायरिंग की सूचना पर घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। डॉक्टर राठौर ने वारदात की सूचना स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश की। लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। बच्चे को पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करा दिया है। जहां उपचार किया जा रहा है।

कोतवाली चंद्रभान सिंह के अनुसार पूरा मामला यूं है कि धौलपुर शहर के भामतीपुरा चौराहे पर सरकारी चिकित्सक महेश राठौर के बड़े पुत्र आदित्य राठौर ने अपने पिता डॉक्टर राठौर पर गोली से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी पुत्र द्वारा की गई फायरिंग में डॉक्टर राठौर तो बाल-बाल बच गया। लेकिन डॉक्टर को अपने परिजनों के साथ दिखाने आए 10 वर्षीय तरुण पुत्र बांकेलाल शर्मा के पैर में गोली लग गई। आरोपी द्वारा की गई फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। बच्चा के पैर में गोली लगने से क्लीनिक में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक मामला गृह क्लेश का बताया जा रहा है। जिसे लेकर युवक ने अपने पिता पर गोली से जानलेवा हमला किया है। पूर्व में भी आरोपी पुत्र आदित्य राठौर अपने पिता डॉ.महेश राठौर पर दो-तीन वार हमले कर चुका है। इसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+